गढ़वा : साहेबगंज में चार अगस्त से आयोजित झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला के 28 सदस्यीय टीम गुरुवार को चोपन-रांची एक्स्प्रेस से रवाना हो गई। 28 सदस्यीय टीम को संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार दुबे,सचिव आनंद सिन्हा , सदस्य अजय ठाकुर, और पंकज सोनी ने जीत की शुभकामनाए देते हुए रवाना किया।इस मौके पर संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा की आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए जो मेहनत कर रहे है उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप जा रहे है।आप प्रतियोगिता में जिला को चैम्पियन बनाने के साथ साथ चैम्पियन बनकर आए।आप अपने खेल का शत प्रतिशत लगा दे तो आपको जीत से कोई रोक नहीं सकता है।
अभिभावक और संघ आपके बेहतर के लिए लगातार प्रयास कर रहे है।उनका सपना है भारतीय टीम में गढ़वा का खिलाड़ी शामिल हो।आप खेल के दौरान अपने खान पान पर विशेष ध्यान देगे ।अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा की आप बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना और जिला का नाम रौशन करे,संघ आपको हर संभव मदद करने को तैयार है। नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि आप बेहतर खेलते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त करें ताकि गढ़वा का नाम रोशन हो सके।सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की शुक्रवार से साहेबगंज में आयोजित प्रतियोगिता में 28 सदस्यीय टीम भाग लेने जा रही है।टीम के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे। टीम में अमल कुमार ठाकुर,,अमन कुमार पाल,अनिमेष कुमार पाण्डेय, कार्तिक पाल,नितीश कुमार मेहता,अनिल कुमार मेहता,हर्षित कुमार पाण्डेय,सचिन कुमार , रोहन पाल, हिमांशु पाल,उज्ज्वला कुमार, रिशु तिवारी, सक्षम राज, प्रवीण मिश्रा, अनुप कुमार, आशा रानी
मयंक राज, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, अभिजीत यादव, आयुषी कुमारी , अनुष्का शर्मा, अनिका सिंह, को शामिल किया गया है।
बालक टीम का कोच संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे को एवं मैनेजर नागेन्द्र चौधरी को और बालिका टीम का कोच मीस माया को एवं मैनेजर संदीप मिश्रा को बनाया गया है।