whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203063
Loading...


निष्क्रिय विप्रसअध्यक्ष को हटाया गया

location_on मझिआंव access_time 03-Aug-23, 05:52 PM visibility 667
Share



निष्क्रिय विप्रसअध्यक्ष को हटाया गया


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूढ़ी खाड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश मेहता को निष्क्रियता एवं लापरवाही के आरोप में अध्यक्ष पद से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा हटा दिया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर एवं ग्रामीणों की शिकायत के आलोक में 2 अगस्त को स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश मेहता अनुपस्थित पाए गए। तथा ग्रामीणों से शिकायत मिली कि वह अध्यक्ष के द्वारा लकड़ी पर एमडीएम का खाना बनवाया जाता है।जबकि स्कूल में 3 सिलेंडर गैस विभाग के द्वारा दिया गया है।
तथा यह भी बताया कि सचिव एवं विद्यालय परिवार से आपसी सामंजस्य ना बनाते हुए अध्यक्ष बराबर जब से चुनाव हुआ है तब से अभी तक मनमानी करते आए हैं।जिसे जांच के दौरान सत्य पाया गया। जिसे जांचो उपरांत बीआरसी कार्यालय का ज्ञापांक 330/दिनांक 2/8/23 के तहत विप्रसअध्यक्ष पद से हटाते हुए संकुल साधन सेवी मोदसर नजर को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर अध्यक्ष का चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है। वही तत्काल चुनाव होने तक स्कूल के हेडमास्टर सह सचिव अवधेश कुमार रवि को हर हाल में एमडीएम चलाने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि 26 जुलाई को उक्त स्कूल में लकड़ी पर खाना बनाते हुए चित्र के साथ नूतन टीवी में यह खबर प्राथमिकता के साथ छपी थी।
जिसका असर हुआ कि स्कूल के अध्यक्ष पद को हटना पड़ा। जबकि एक अन्य खबर के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी हरि किशुन उरांव के पुत्र रविंदर एक्का मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र 20 जुलाई को रांची से परीक्षा देकर घर आने के क्रम में रास्ते में कहीं खो गया ।जिसकी प्राथमिकी दर्ज बरडीहा थाना में 30 जुलाई को करा दी गई है ।दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि रांची से परीक्षा देकर आने के क्रम में बैग में रखा हुआ मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र जो माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के खीष्त ज्योति उत्तर माध्यमिक विद्यालय असनाबांध कचनरवा सोनभद्र का था कहीं गिर गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद भी नहीं मिल सका। गुम हुआ अंक प्रमाण पत्र का स्कूल का रोल कोड 90/20064/1133 एवं रोल नंबर 2633 266 है।
इधर भुक्तभोगी छात्र रविंदर एक्का ने आग्रह किया है कि जिस किसी व्यक्ति को यह प्रमाण पत्र मिले कृपया मोबाइल संख्या 9661 264402 पर सूचना देने का कष्ट करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play