whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205514
Loading...


नियोजन नीति स्थानीय नीति बनाने में हेमंत सरकार फेल हो चुकी है: रितेश चौबे

location_on गढ़वा access_time 03-Aug-23, 05:41 PM visibility 656
Share



नियोजन नीति स्थानीय नीति बनाने में हेमंत सरकार फेल  हो चुकी है: रितेश चौबे


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश कराते हैं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगने का काम किया है अबतक नियोजन नीति स्थानीय नीति बनाने में हेमंत सरकार फेल साबित हो चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार में युवा त्रस्त मंत्री विधायक मस्त। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है झामुमो सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है गढ़वा जिले से युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय ने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं जनता त्राहि त्राहि कर रही है झामुमो सरकार ने जनहित में एक भी योजना नहीं बनाया झामुमो सरकार सिर्फ पोस्टर मास्टर बन चुकी है लेकिन वर्तमान में सत्तासीन झामुमो का चाल चरित्र जनता देख रही है आनेवाले दिनों में झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता संकल्प ले चुकी है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक गढ़वा का विकास नहीं बल्कि विनाश कर रहे हैं।
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि झामुमो सरकार नियोजन नीति स्थानीय नीति बनाने के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है जनता के समस्या से झामुमो के लोगों को कोई मतलब नहीं है बिजली कटौती मामले में झामुमो के जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं आयुष्मान भारत योजना जिला में बंद है इससे गरीब जनता का इलाज नहीं हो रहा है। झामुमो विधायक मंत्री मौन है वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है चारों तरफ लुट मचा हुआ है। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुरली श्याम तिवारी बिनोद तिवारी उदय कुशवाहा संजीत तिवारी राजीव रंजन पासवान मनोज पाठक लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नशरुद्दीन अंसारी अरविंद धर दूबे नवीन जायसवाल ओमप्रकाश पासवान भाजयुमो गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी प्रिंस तिवारी शिवनारायण चंद्रा खुर्शीद आलम रामसरेश तिवारी आयुष दुबे प्रताप जायसवाल ज्ञान रंजन चौबे अभिषेक तिवारी हरेंद्र तिवारी ब्रजेश धर दुबे भीम खान बिपिन तिवारी सुजीत ठाकुर सुभाष दीक्षित कंचन पाण्डेय जुगुल दुबे विश्वनाथ राम अरविंद उपाध्याय मनौवर खान चंदन मेहता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play