whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206336
Loading...


बीईईओ एक से ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग:

location_on मझिआंव access_time 02-Aug-23, 09:12 PM visibility 845
Share



बीईईओ एक से ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग:


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय झपही में आरोपी शिक्षक को पुनःप्रभार देने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जिसमें दिए गए आवेदन के आलोक में लिखा गया है कि सहायक शिक्षक (पारा शिक्षक) एजाज अहमद पहले से ही स्कूल में हेडमास्टर के प्रभार में थे जिनके ऊपर स्कूल में एमडीएम की राशि घोटाला ,छात्रों को दिए जाने वाला प्रतिपूर्ति की राशि एसबीआई बरडीहा शाखा से संयोजिका के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से राशि निकासी करने , छात्रों को दी जाने वाली कोरोना काल के समय का सरकार द्वारा मिलने वाला राशि को प्रतिपूर्ति की राशि में प्रत्येक छात्र -छात्राओं को मात्र 200 से ₹300 के हिसाब से पैसा देने सहित अन्य स्कूल के कार्यों में अनियमितता करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है ।
इसमें यह भी लिखा गया है कि एजाज अहमद के द्वारा एक ही स्कूल में लगभग 20 वर्षों से जमे होने के कारण पठन-पाठन बच्चों को ढंग से नहीं मिलता है ,तथा पढ़ाई कम और राजनीति में ज्यादा रुचि लेते हैं।मनमानी करते हुए स्कूल में छात्रों के ड्रेस आपूर्ति सहित अन्य कार्यों में भारी घोटाला करते हुए भारी अनियमितता बरती गई है। जिसे पूर्व के शिकायत के आलोक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा एजाज अहमद को प्रभार मुक्त करते हुए दिलशाद अहमद को 7 जनवरी2023 का स्कूल का प्रभारी बनाया गया था। जिसे दिलशाद अहमद के द्वारा 13 जुलाई 2023 तक के कार्यकाल मे स्कूल में एमडीएम सहित अन्य सभी कार्यों को सुचारू रूप से किया जा रहा था जिसे हम सभी ग्रामीण काफी संतुष्ट थे।
परंतु विडंबना यह है कि एजाज अहमद को बीईईओ के द्वारा इतनी भारी अनियमितता उजागर होने के बावजूद भी शिक्षक एजाज अहमद को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा 14 जुलाई 2023 से पुण: स्कूल का हेड मास्टर का प्रभार दे दिया गया ।जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रखंड प्रमुख के लिखित आवेदन के आलोक के आधार पर एजाज अहमद को वरीय शिक्षक होने के कारण पुण: प्रभार दिया गया है। इधर ग्रामीणों ने अभिलंब एजाज अहमद को प्रभार मुक्त करते हुए दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिलशाद अहमद को ही प्रभार दिलाने की मांग किया गया है साथ ही सभी ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रखंड स्तरीय इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जिला के पदाधिकारी के पास सभी प्रमुख रूप से जाकर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
मांग करने वालों में: विप्रस अध्यक्ष सलीम सरवार खां, संयोजिका नसीमा बीबी, सदा शाहबाज खान, मंजूम खातून ,पंचायत के वार्ड सदस्य धनजंय गुप्ता, मोख्तार खान, मंजूर खातून, तबसुन खातून, दिलरुबा खातून, लाला रजवार ,उर्मिला देवी, सबा परवीन, अहमद रजा सिद्दीकी, शकीला बीवी, संविदा बीवी, अजबउन बीबी, रूबी बीवी, सलीम सरवर, सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play