whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208470
Loading...


श्री बंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी सम्पन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Aug-23, 06:22 PM visibility 660
Share



श्री बंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी  सम्पन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी मध्य,उत्क्रमित मध्य,प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक व नवप्रथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में बीईईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कलेंडर का उपयोग हरहाल में करें.ग्राम शिक्षा समिति के खाते की राशि वापस करने,बच्चो के पोशाक की सूची देने,सभी बच्चों का बैंक या डाकघर में खाता खुलवाने,एमडीएम का एसएमएस हर हाल में प्रत्येक दिन करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा जो भी प्रतिवेदन मांगा जाता है,उसे ससमय उपलब्ध करावें.एमडीएम का प्रतिवेदन निर्धारित समय पर जमा करावें.उन्होंने कहा कि रुआर और प्रयास कार्यक्रम को जारी रखें.गुरुगोष्ठी में बीपीओ तहमीना परवीन,बीआरपी श्रीकांत चौबे,प्रकाश सिंह,सीआरपी शोभा पांडेय,सुबोध कुमार,शक्तिदास सिन्हा,एमआईएस ऑपरेटर मुकेश कुमार,लेखापाल चंदन कुमार,एमडीएम प्रभारी अमित कुमार,रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा, सुजीत कुमार यादव,सुधीर चौबे,अविनाश कुमार,अरुण कुमार,राजनाथ राम,बिनोद ठाकुर,अलीम अंसारी,अनूप विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश,मुनेश्वर मेहता,संध्या कुमारी,नीलम पांडेय सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play