गढ़वा :
रंका पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह सांप काटने से जख्मी हो गया है उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महेंद्र सिंह धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे इसी क्रम में सांप उसके हाथ में काट लिया जब इस बात की सूचना घरवालों को हुआ तो उन लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
जब इस बात की सूचना जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहम एवं उप प्रमुख फैजुल अंसारी को पता चला तो उन लोगों ने सदर अस्पताल में जिला परिषद सदस्य का हालचाल जाना एवम इलाज कराया।