गढ़वा : गढ़वा बुधवार को एन सी सी 44 बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल अमिताभ मुखर्जी के निर्देशानुसार गोविंद प्लस टू स्कूल और रामासाहू स्कूल में एन सी सी में भर्ती के लिए कैडेटों का चयन किया गया.
दोनो स्कूल से पचास-पचास छात्रों का चयन किया गया. छात्रों का शारीरिक जाँच के साथ-साथ दौड़, पुशअप आदि कैडेटोंकी जाँच भी की गई. इस मौके पर सूबेदार शिबू सोरेन, एन ओ विश्व विजय सिंह,एन ओ.मनीष कुमार सिंह सहित एनसीसी के कैडेट उपस्थित थे.