मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के तलशबरिया गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर बुधवार को सुबह लगभग 6:00 बजे टांगी से जमकर मारपीट हुआ ।जिससे दोनों पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष के राजा खां एवं दुसरे पक्ष के सायला बीबी का नाम शामिल है।दोनों को रेफरल अस्पताल में ईलाज के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार तलशबरिया गांव निवासी ताजुद्दीन खान उर्फ अब्दुल खान एवं राजा खान के जमीनी विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हुई इसके बाद विवाद बढ़ते गया इसे दोनों तरफ से मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें मारपीट टांगी से किया गया दोनों पक्षोंके द्वारा। एक पक्ष के मेहंदी खां के 30 वर्षीय पुत्र राजा खां का माथा फट गया ,वही एवं दूसरे पक्ष के ताजुद्दीन उर्फ अब्दुल खां के पत्नी सायला बीवी लगभग 35 वर्ष की भी माथा फट गया है ।
दोनों का ईलाज रेफरल अस्पताल में किया गया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर कर दिया गया। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन मिला है , दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।