मझिआंव :
थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित को युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी एवं भीम आर्मी के लोगों के द्वारा अलग-अलग समय में बारी-बारी से औपचारिक भेंट किया गया। जिसमें युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा भगवान राम दरबार की झांकी की प्रतिमा एवं पुष्प गुच्छे भेंट कर शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया।तथा अपने थाना क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की उम्मीद की कामना की गई।
वही भीम आर्मी के कायॅ कर्ताओं के द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा भेंट करते हुए गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस पर थाना प्रभारी विवेक पंडित ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अपने थाना क्षेत्र में अमन चैन लाऐंगे, एवं निर्दोष को फंसने नहीं देंगेऔर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर मारुति नंदन सोनी के अलावे, व्यवसायिक संघ प्रतिनिधि नीरज कमलापुरी,धर्मेंद्र कुमार पांडेय ,पप्पू जायसवाल ,खुशी जायसवाल, शिव शंकर प्रसाद,भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरजानंदन उरांव,जिला अध्यक्ष ललित राम, सचिव प्रवीण कुमार, मिडिया प्रभारी चंद्रभूषण कुमार सनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।