बिशुनपुरा :
प्रखंड के चितरी गांव निवासी 22 वर्षीय पूरन रजवार एक माह पूर्व आंध्रप्रदेश के गेमन इंडिया कंपनी में गोड़ा दामर स्थित निर्माणाधीन कूलिंग टावर में काम करने गया था।
परिजनों के अनुसार रविवार को काम के दौरान उसकी मौत हो गई।शव मंगलवार को सुबह में चितरी गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
मृतक के पत्नी अंजू देवी व माता मुशनी देवी का रो रो कर बुरा हाल था।
वही परिजनों ने बताया कि गैमन इंडिया कंपनी के द्वारा तिस हजार का आर्थिक सहयोग किया गया।
परिजनों के इंतजार के वाद मंगलवार को बंकी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।