गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने धान से लदे ट्रक को यूपी ले जाकर फर्जीवाड़ा कर बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जीवाड़ा का ट्रक एक बलेनो कार एवं दो मोबाइल बरामद किया है ।
गिरफ्तार व्यक्ति हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के हेवाई गांव निवासी मोहम्मद इकराम का पुत्र अयाज मुजफ्फर हसनैन उर्फ राजा बताया गया है इसकी जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी सतीश प्रसाद गुप्ता का पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता ने 27 जुलाई को एक आवेदन दिए थे उन्होंने बताया कि कहा गया था कि नगर उंटारी के ट्रांसपोर्टर राजू कुमार दास के द्वारा 19 जुलाई को एक ट्रक धान इसका कीमत 4 लाख 62 हजार रुपए था उसे लोड करवा कर जेएच 02 ए भी 6542 चालक अफताब आलम के द्वारा तुपुदाना रांची भेजा गया था नया था लेकिन उक्त ट्रक अपने भेजा हुआ जगह पर नहीं पहुंचा इसके बाद ट्रांसपोर्टर राजू कुमार दास एवं ट्रक चालक अफताब आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में ट्रक संख्या जेएस जीरो दो ए भी 6542 का मालिक सुनील यादव बताया गया उससे पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि 1 माह से उनकी ट्रक घर पर ही लगी हुई है उनके ट्रक पर कोई धान नहीं लोड हुआ है इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त ट्रक का चालक एवं मालिक के द्वारा फर्जी नंबर लगाकर धान को लोड कर ₹220000 में केरेडारी के व्यापारी के माध्यम से बेचने में सफल हो गया उन्होंने बताया कि इसी बीच इन में सम्मिलित लोगों को पता चला कि पुलिस इस कांड में छानबीन कर रही है तो उसके द्वारा लोहरदगा स्थित किसको प्रखंड अंतर्गत गाड़ी को छुपा कर रख दिया उन्होंने बताया कि इसके गिरफ्तारी के बाद घटना में करित ट्रक को किसको प्रखंड से बरामद कर लिया गया है उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की पुलिस छापामारी कर रही है उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उक्त ट्रक के चालक एवं मालिक अयाज मुजफ्फर हसनैन उर्फ राजा के द्वारा फर्जी नंबर लगाकर पूर्व में भी इस प्रकार के कांड करते आ रहे हैं एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपना संलिप्तता स्वीकार किया है एसडीपीओ ने बताया कि छापामारी दल में गढ़वा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू पुलिस अवर निरीक्षक आकाश पन्ना दिनेश मरांडी प्रवीण कुमार आरक्षी राकेश कुमार अमित कुमार शामिल थे