whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215509
Loading...


श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों ने श्री श्री बड़मा जी का 130 वां शुभ मनाया गया जन्म दिन

location_on बंशीधर नगर access_time 01-Aug-23, 05:38 PM visibility 653
Share



श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों ने  श्री श्री बड़मा जी का 130 वां शुभ  मनाया गया जन्म दिन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा सोमवार की शाम सत्संग उपासना केन्द्र उर्जितपा के प्रांगण में श्री श्री बड़मा जी का 130 वां शुभ जन्म दिन मनाया गया. इस अवसर पर सत्संगियों द्वारा विशेष सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि,बन्देपुरुषोतम ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामुहिकरुप से सत्यानु शरण पाठ व नारी नीति पाठ किया गया.सत्संग में इष्टचर्चा करते हुये अनिता माँ ने श्री श्री बड़मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे पतिव्रता व सभी जीवों पर स्नेह करनेवाली माँ थी.वे हमेशा श्री श्री ठाकुर जी के बताये दिशा निर्देश का पालन करती थीं.श्री श्री ठाकुर जी द्वारा बताये गये नारी के आठ वैशिष्टयों का पालन करती थीं.आठ विशिष्टियों में निष्ठा,धर्म,शुश्रुषा, सेवा,सहायता,संरक्षण, प्रेरणा और सुप्रजनन है.उन्होंने इन वैशिष्टयों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि सभी नारियों में उक्त सभी वैशिष्ट्य होना चाहिये. उन्होंने कहा कि अपने बचते हुये दूसरों को बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है.उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर अच्छे कर्म करने के लिये ईश्वर द्वारा प्राप्त हुआ है.मांसाहारी भोजन करने से मन शुद्ध नही होता है.मन मे अच्छे विचार नही आते है.माला देवी ने कहा कि श्री श्री बड़मा जी का जीवन सादगी का जीवन था.वे सभी जीवों के साथ साथ सभी प्रकार की वस्तुओं से भी प्रेम करती थी.ऋत्विक विजय नंदन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि श्री श्री बड़मा के जीवन आदर्श को सभी नारियों को पालन करना चाहिये.उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का पाठ व श्रवण कर तथा सभी निर्देशो का जीवन मे पालन करने से घर देवालय बन जाता है.मन ईश्वरमुखी बन जाता है.उन्होंने कहा कि यदि नारी प्रत्येक दिन नारी नीति का पाठ करे तथा उसमें वर्णित गुणों पर चलें तो आज भी नारी अपने अच्छे कर्मों द्वारा पूजनीय हैं. ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने भी श्री श्री बड़मा जी के जीवन पथ पर चलने की अपील किया.सत्संग के बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.सत्संग में गोविंद दा,राजकुमार, अजय कुमार,संजय कुमार,शक्तिदास सिन्हा,भोला प्रसाद,राहुल दा,धृतदीप्त,छोटू वर्मा,प्रभा देवी,प्रमिला देवी,सतवंती देवी,निर्मला जायसवाल, काजल देवी,मंजुला सिन्हा,वृन्दा देवी,प्रीति सिन्हा,सुप्रिया कुमारी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी वृन्द उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play