गढ़वा :
80 करोड़ की लागत से बनेंगी 25 सड़कें।
गढ़वा। जिले में 10 वर्ष पूर्व निर्मित जर्जर हो चुकी सड़कें भी अब पूरी तरह से बेहतर बन जाएगी। लगभग 80 करोड़ रूपये की लागत से 25 सड़कों का विशेष मरम्मति कार्य कराया जाएगा। झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सात पैकेज में विभक्त कर इन सड़कों का मरम्मति कार्य कराया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि विशेष मरम्मति योजना के तहत 10 वर्ष से अधिक समय पूर्व निर्मित जर्जर हो चुकी सड़कों का विशेष मरम्मति कार्य कराया जाएगा। इसके तहत रंका प्रखंड के बुढ़ापरास से बांदु चुतरू तक 7.9 किमी सड़क का नौ करोड़, 69 लाख, 76 हजार, 800 रूपये की लागत से विशेष मरम्मति कार्य कराया जाएगा।
जबकि चिनियां प्रखंड में कठौतिया से हेताड़कला तक एक करोड़, 52 लाख, 36 हजार, 200 रूपये की लागत से 1.77 किमी, मेराल प्रखंड के देवगाना मोड़ से देवगाना तक एक करोड़, 52 लाख, 73 हजार, 400 रूपये की लागत से 1.3 किमी, मेराल से मकुना तक 36 लाख, 94 हजार, 500 रूपये की लागत से आधा किमी, टी 03 से कुंभी तक दो करोड़, 45 लाख, सात हजार, 300 रूपये की लागत से 2.92 किमी, एल 047 से केवार टोला तक दो करोड़, पांच लाख, 97 हजार, 900 रूपये की लागत से 2.4 किमी, चट्टान टोला से साव टोला तक एक करोड़, 13 लाख, 33 हजार, 600 रूपये की लागत से 1.2 किमी, टी 02 से कमरमा तक तीन करोड़, 52 लाख, 20 हजार, 100 रूपये की लागत से 3.59 किमी, गढ़वा प्रखंड के गढ़वा-चिनियां पीडब्लयूडी रोड कल्याणपुर से पेसका आरईओ रोड होते हुए जाटा पुल तक एक करोड़, 87 लाख, नौ हजार, 800 रूपये की लागत से 1.77 किमी, मेराल प्रखंड के टी 03 से चोरपनियां टोला तक 39 लाख, 22 हजार, 200 रूपये की लागत से 0.55 किमी, अंरगी से दलेली तक दो करोड़, 46 लाख, 32 हजार, 900 रूपये की लागत से 2.63 किमी, गढ़वा-मझिआंव पीडब्लयूडी पथ से खोलरा होते हुए मुरलीबांध तक एक करोड़, 43 लाख, 73 हजार रूपये की लागत से 1.32 किमी, पीडब्लयूडी रोड छपरवार खूर्द से छपरवार कला नहर तक दो करोड़, 93 लाख, 84 हजार, 500 रूपये की लागत से 3.82 किमी, डंडा प्रखंड में पीएमजीएसवाई रोड गोबरदाहा से चक छपरदागा तक दो करोड़, 27 लाख, एक हजार 700 रुपए की लागत से 2.किमी, गढ़वा प्रखंड के एल 048 से गरनाहा तक 3 करोड़, 65 लाख, 94 हजार रुपए की लागत से 4.3 किमी, नवादा आरईओ रोड दमदुआ मोड़ से बिंद टोला होते हुए समाहरणालय गेट तक 2 करोड़, 17 लाख, 83 हजार चार सौ रुपए की लागत से 2.7 किमी, मेराल प्रखंड के मेराल पश्चिमी एनएच 75 मेराल बस स्टैंड से मेराल रेलवे स्टेशन वाया अकड़ी टोला तक दो करोड़, 69 लाख, 30 हजार, 800 रु की लागत से 3.4 किमी, एनएच 75 बाना महुआ से बना मध्य विद्यालय तक एक करोड़, 26 लाख, 64 हजार रुपए की लागत से 1.8 किमी, मेराल रेलवे लाइन से मकुना पीएमजीएसवाई रोड तक एक करोड़, 54 लाख, 66 हजार, 400 रुपए की लागत से 1.7 किमी, रंका प्रखंड के गोदरमाना इमली हाटदोहर से जनेवा तक 6 करोड़, 46 लाख, 200 रुपए की लागत से 6.6 किमी, चिनिया प्रखंड के रंका चिनियां मुख्य पथ हेतार कला पंचायत भवन से हथबझवा तक 2 करोड़, 74 लाख, 67 हजार, 300 रुपए की लागत से 2.6किमी, रंका प्रखंड के विश्रामपुर यूट्यूब चौक आवासीय विद्यालय ढेंगुरा (कुदरूम) तक 2 करोड़, 55 लाख, 57 हजार रुपए की लागत से 2.8 किमी, रंका थाना मोड़ से टिमन बाजार रमकंडा पथ तक 10 करोड़, 45 लाख, 74 हजार, 900 रुपए की लागत से 15.6 किमी, भंडरिया प्रखंड के भंडरिया सिकरिया मेन रोड से जोन्हीखांड होते हुए सिजो मोड़ रमकंडा मुख्य पथ तक 9 करोड़, 21 लाख, 13 हजार,100 रुपए की लागत से 10.05 किमी तथा रंका प्रखंड के रंका चिनियां पीडब्ल्यूडी पथ रबदा से रबदा राजकीय मध्य विद्यालय होते हुए कंचनपुर शिव मंदिर तक एक करोड़, 75 लाख 20 हजार,100 रुपए की लागत से 2 किलोमीटर सड़क का विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिले की सभी जर्जर हो चुकी सड़कों को पुनर्जीवित कर बेहतर बनाया जाएगा। जिले के हर कोने में लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले भर में जर्जर हो चुके सड़कों का लंबे समय से मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। क्रमवार सभी जर्जर सड़कों का विशेष मरमती कार्य कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वे एक बार में गढ़वा के लिए जितनी योजनाएं ला रहे हैं, उतना तो पूर्व के लोगों ने अपने पूरे कार्यकाल में भी नहीं कराया है। गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों की किसी गति के कारण विपक्षियों की नींद हराम हो गई है।