:
गढ़वा मझिया थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी राजकुमार यादव ने एसपी को आवेदन देकर जान माल की गुहार लगाया है एसपी को दिए गए आवेदन में राजकुमार यादव ने कहा कि 29 जुलाई को गांव के ही भोला यादव, भरत यादव, उमेश यादव उक्त तीनों ने मिलकर गांधी यादव को घर में बंद कर मारपीट किया। उन्होंने कहा कि उक्त मामले को लेकर जब मांझियाव थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी ने मेरे आवेदन को फाड़ दिया और पकड़कर हाजत में बंद करते हुए जमकर मारपीट किया मारपीट करने के करीब 1 घंटे बाद शाम को थाने से छोड़ दिया और यह धमकी देते हुए कहा कि मारपीट की जानकारी किसी को देने के बाद f.i.r. कर जेल भेज देंगे। एसपी को दिए गए आवेदन में उसने बताया कि थाना प्रभारी ने हमारे आवेदन को भी लेने से इनकार कर दिया और थाने से भाग जाने की धमकी दिया।
उसने आवेदन में एसपी को बताया कि भोला यादव का अपराध इतिहास रहा है बालू माफिया सहित अन्य तरह के मामले में उक्त लोगों पर केस भी है दबंग होने के कारण वे अक्सर हमारे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं लेकिन थाना प्रभारी भोला यादव के साथ सांठगांठ कर एफ आई आर के लिए दिए गए आवेदन को नहीं लिया उसने एसपी से उक्त मामले में जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है।
महिला ने थाना में आवेदन दे कारवाई की मांग:
थाना क्षेत्र के रैसुआ गांव वार्ड नंबर 7 निवासी कृष्णा राम की पत्नी कमला देवी ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि पिछले दिन रैसुआ गांव के ही राजु राम ,सनपतिया देवी, प्रियंका कुमारी, एवं ललिता देवी के द्वारा सभी पिछले दिन रात्रि लगभग 9बजे आपसी विवाद में आकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से लैस होकर मेरे घर पर आ धमके ।
तथा काफी भदी -भदी गालियां देते हुए गला पकड़ कर हत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान मेरी बेटी कामिनी कुमारी दौड़कर आई तथा हमें किसी तरह से ग्रिल गेट में अंदर ले जाकर बंद की तब जाकर मेरी जान बची अन्यथा कुछ भी हो सकता था,ईसके बावजूद भी राजू राम काफी बुरा -बुरा गाली- गलौज देते हुए कहा कि तुम कब तक घर में छुपकर रहोगी, तुम्हें कभी भी हत्या कर देंगे ,थाना पुलिस हमें कुछ नहीं करेगा। पीड़ित महिला ने बताई कि मैं अकेले घर में बच्चों के साथ में रहती हूं मेरा पति बाहरी मजदूरी करने गए हैं। उपरोक्त सभी चारों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।अन्यथा कभी भी मेरी वे सब मिलकर हत्या कर सकते हैं।इससे मैं एवं मेरे बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं।
[
गढ़वा
राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के द्वारा गढ़वा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता और महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता को बनाया गया इसके साथ ही गढ़वा जिला से 7 लोगों को प्रदेश में भी जगह दिया गया जो इस प्रकार हैं
सुरेन्द्र प्रसाद , प्रदेश उपाध्यक्ष
संत कुमार , प्रदेश मंत्री
डाॅ. राकेश रंजन गुप्ता , प्रदेश संगठन मंत्री
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला संरक्षक मानिकचंद प्रसाद गुप्ता ,
राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , सुनील कुमार गुप्ता , और
दिनेश गुप्ता विशेष आमंत्रित सदस्य झारखंड प्रदेश बनाए गए हैं
[
: सगमा,
केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सगमा प्रखण्ड के मकरी गांव निवासी विधवा प्रभा देवी को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बीलासपुर के द्वारा दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया ।
विदित हो कि आज से ठीक एक वर्ष पूर्व प्रखण्ड के मकरी गांव निवासी असोक बियार की मृत्यु बिजली करंट लगने से हो गया था
इसे लेकर विधवा प्रभा देवी गरबी के कारण दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर थी ।
मगर मृतक असोक बियर के द्वारा झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक बीलासपुर शाखा में 336 रुपए वार्षिक प्रिमिया भुगतान पर बीमा कराया था ।
उक्त चेक जेआरजी शाखा के कैशियर रामेस्वर प्रसाद के द्वारा दो लाख रुपए का चेक स्वर्गीय असोक बियार की पत्नी प्रभा देवी को प्रदान किया गया । चेक लेने के बाद प्रभा देवी के चेहरे पर मुस्कान के साथ ग़म के आँसू दोनों साथ साथ दिखाई दे रहा था
इस मौके पर उपस्थित
छेत्रिय कार्यालय के c v e अमित कुमार चौधरी ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा 18 वर्ष से 70 के उम्र के लोगो के लिए 336 रुपए वार्षिक पर दो लाख व 18 वर्ष से 70 तक उम्र के लोगो को 20 रुपए वार्षिक पर भी दो लाख रुपए का बीमा बैंक के द्वारा किया जाता है इसका लाभ सभी नागरिकों को उठाना चाहिए ।
इस अवसर पर मुख्यरूप से शाखा प्रबंधक आशीष कुमार बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा सीएसपी संचालक औसाध प्रसाद चंदन शर्मा अनुज निर्मला देवी उपस्थित थे ।
घायल
पड़वाचट्टान के समीप रविवार की करीब आठ बजे रात्रि में सड़क पर अचानक से घोड़ा दौड़ जाने से बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसपर सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों में भवनाथपुर बस्ती निवासी सूर्यदेव चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार तथा रंजीत कुमार के पुत्र सनोज कुमार का नाम शामिल।
घायलावस्था में इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
घायलावस्था में सनोज ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप होटल से पनीर लेकर बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि पड़वाचट्टान के समीप सड़क पर अचानक घोड़ा के दौड़ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई।
और हादसा हो गया। खबर भेजे जाने तक दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी था।
दंपत्ति घायल
राजी गांव में मामूली विवाद को लेकर घटी मारपीट की घटना में वृद्ध पति-पत्नी घायल हो गये। घायलावस्था में रविवार की साढ़े आठ बजे रात्रि को इलाज कराने हेतु भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे,जहां पर तैनात एमपीडब्लू गुप्तेश्वर प्रसाद की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
घायलावस्था में रामरती महतो और मणि देवी ने बताया कि घर के बगल में मेरे पाटीदार हरिहर महतो का आटा चक्की मिल है,उसी में मेरा मुर्गा-मुर्गी दाना चुनने के लिए चला गया,इसी से को लेकर हरिहर महतो और उसका पुत्र सूर्यदेव महतो ने मिलकर लाठी और डंडे से हम दोनों की पिटायी कर दी। उसने थाने में सूचना देने के बाद इलाज कराने के लिए भवनाथपुर अस्पताल पहुंचे हैं।