बंशीधर नगर : प्रखंड संसाधन केन्द्र अधौरा में सोमवार को बीआरपी- सीआरपी की बैठक बीआरपी श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बैठक में बीआरपी ने कहा कि आगामी 10 अगस्त तक सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस से सम्पर्क करते हुए शत प्रतिशत खाता खोलवाने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे. सभी प्रधानाध्यापक 2022-2023 का स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण कर लेंगे. श्री चौबे ने कहा कि ई-विद्या वाहिनी एप में किताब का डिस्ट्रीब्यूशन सम्बंधित रिपोर्ट भर देंगे.उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बाबजूद भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशस्त एप डाउनलोड कर अपने विद्यालय का रजिस्ट्रेशन करते हुए सर्वे का काम शुरू नहीं किये हैं वे इसे प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करेंगे.विभागीय निर्देश के तहत आगामी 5 अगस्त से वर्ग 1 से 12 तक के सभी बच्चों का साप्ताहिक जांच परीक्षा का आदेश दिया गया है. सभी प्रधानाध्यापक विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे. इस साप्ताहिक जांच का परीक्षा फल एफ ए वन में में ऐड कर लिया जाएगा. बैठक में सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, अजय कुमार, शोभा पांडेय, सुबोध कुमार, शक्तिदास प्रसाद सिंहा , रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल, बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह तथा कंप्यूटर कोडिनेटर मुकेश कुमार उपस्थित.