गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी की ओर से निः शुल्क मधुमेह चेकअप कैम्प सी डी एम ओरो डेंटल अस्पतल मदरसा रोड गढ़वा में लगाया गया ।
इस कैम्प में दोपहर के दो बजे तक 50 लोगो ने मधुमेह,रक्तचाप,वजन और ऑक्सेजेन लेबल का जाँच कराया। इस मौके पर क्लब के अधयक्ष लायन सुशील कुमार केशरी ने इस कैम्प में उपस्थित लोगों के बीच बताया कि वर्तमान समय में खान पान की गड़बड़ी से अक्सर मधुमेह जैसी गम्भीर बीमारी होने की संभावनाएं बनी हुई है। इस बीमारी से बचाव के लिए हर स्वस्थ नागरिक को चाहिए कि वे महीना में एक बार मधुमेह एवं अन्य बीमारियों की जाँच निश्चित रूप से करा लेना चाहिए ताकि जटिल परेशानियों से बची जा सके ।
इस मौके पर टीम टेकनेसियन राकेश कुमार ने इस कैम्प में निस्वार्थ सेवा प्रदान किया।
निः शुल्क मधुमेह कैम्प में अस्पताल संचालक डा० अशोक कुमार ने भीमधुमेह से बचाव के बारे में लोगो को जागरूक किया ।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सुशील केशरी ,पूर्व अध्यक्ष राजमणि प्रसाद,वरिष्ठ सदस्य दयाशंकर गुप्ता, मनोज केशरी, उमा कांत पांडेय, विनोद कमलापुरी इत्यादि मौजूद थे।