गढ़वा :
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के चेटे पटसर जंगल से पुलिस ने जेजेएमपी नक्सली संगठन के सबजोनल कमांडर 5 लाख रु के इनामी नक्सली मनोज परिहार गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त जानकारी देते हुए रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गढ़वा पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तार मनोज परहिया चेटे पटसर इलाके में रुका हुआ है उप सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर मनोज परहिया को आज सुबह करीब 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के गोरेया करम गांव का रहने वाला है। वह इसके पूर्व टीएसपीसी संगठन में भी काम कर चुका है। उस पर गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है।