बिशुनपुरा :
बिशुनपुरा मुख्यालय में मुहर्रम का पर्व मातमी जुलूस के साथ सांतिपूर्ण माहोल में सम्पन्न हो गया।
जुलुस में प्रखंड मुख्यालय सहित पतागड़ाकला,मधुरी,पिपरिकला,अमहर,नावाडीह गांव के लोगो ने ताजिया एवं झंडे के साथ मातमी जुलूस निकाला जो महुली गांव स्थित कर्बला के मैदान में आकर समाप्त हो गया।
इस दौरान थाना प्रभारी बुधराम समद के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।वही मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के लोगो ने आकर्षक मातमी जुलूस निकाला।