गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ में ताजिया मिलान के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया एक पक्ष के नवाब अली और दूसरे पक्ष के अजहर अंसारी शामिल है घटना के संबंध में बताया जाता है कि झलूवा मस्जिद के समीप ताजिया मिलान के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी हुआ था जिसे लेकर शाम को ताजिया कर्बला मैदान जा रहा था झलुआ गांव में ही अजहर और नबाव अली के बीच मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्ष को ही गंभीर चोट लगी है।