बंशीधर नगर :
-नगर उंटारी-विशुनपुरा मार्ग पर कधवन ग्राम के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगो की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.गंभीररूप से घायल मंसूर अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढवा रेफर कर दिया.वही घायल जसमीर का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.दोनों घायल पतिहारी ग्राम के हैं.