whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270075
Loading...


पुलिस अपनी तीसरी आंखों से रखेगी नजर, ड्रोन से कर रही है मोहर्रम के जुलूस की निगरानी

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Jul-23, 07:18 PM visibility 662
Share



पुलिस अपनी तीसरी आंखों से रखेगी नजर, ड्रोन से कर रही है मोहर्रम के जुलूस की निगरानी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : – जिला पुलिस प्रशासन की ओर से मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर एक बड़ा इंतजाम किया गया है। मोहर्रम में निकलने वाले ताजिया जुलूस पर आसमान में ड्रोन कैमरे उड़ाकर नजर रखी जा रही है। शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने श्री बंशीधर नगर थाना परिसर से ड्रोन कैमरे की निगरानी में ताजिया के रूट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह व संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान शहर के विभिन्न गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों पर ड्रोन कैमरा आसमान में उड़ाया गया। जिसकी निगरानी स्वयं एसडीपीओ कर रहे थे। आपको बता दें कि जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से हर तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
पर्व पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही वीडीओ रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है। मोहर्रम पर्व को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन लगाए गए हैं। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर ड्रोन कैमरे उड़ेंगे और श्री बंशीधर नगर क्षेत्र की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस प्रशासन की मुकलम व्यवस्था कराई गई है। पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल भी हर गतिविधियों पर नजर रखेगी। ड्रोन कैमरा से क्षेत्र का जायजा लिया गया। गड़बड़ी करने वाले पकड़े जाएंगे एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी सूरत में अगर कोई गलत करते हैं तो उन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रोन कैमरा काफी कारगर साबित होता है।
अंधेरे में भी ड्रोन कैमरा तस्वीर कैद कर सकता है। पुलिस की ओर से एक बड़ा इंतजाम मुहर्रम पर्व पर किया गया है। एसडीपीओ ने मोहर्रम पर शांति भाईचारा के साथ मनाने की अपील की है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play