whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266533
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 29-Jul-23, 05:04 AM visibility 760
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर मुहर्रम त्यौहार मे विधि व्यवस्था हेतु शुक्रवार को भवनाथपुर प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन दोनों अधिकारी शामिल थे। फ्लैग मार्च मे सीओ रामशंकर श्रीवास्तव,बीडीओ जयपाल महतो इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना मोड़ से कर्पूरी चौक होते चपरी,बेलपहाड़ी, टाउनशिप, अरसली दक्षिणी, अरसली उत्तरी पंचायत, मकरी पंचायत के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए थाना परिसर पहुंचा। इसके अलावा मुहर्रम पर्व के सभी अखाड़ों का भी परिभ्रमण किया गया। यह फ्लैग मार्च पर्व के पूर्व विश्वास बहाल को लेकर निकाला गया ताकि पर्व शांति और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
गौरतलब है कि मुहर्रम का जुलूस 29 जुलाई को निकाला जाएगा। प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न अखाड़ों द्वारा इसकी तैयारी की गई है। जबकि पर्व पर स्थानीय प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहा है। फ्लैग मार्च में एसआई सहदेव साव, एएसआई अभिमन्यु सिंह, रब्बुल अंसारी ,प्रभू मेहता के साथ सशस्त्र बल शामिल थे। थाना क्षेत्र के मकरी ढेकुलिया टोला के पास शुक्रवार के सुबह अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे पेड़ से टकराने से बाईक चालक मकरी ढेकुलिया टोला निवासी अशोक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया, यहाँ ड्यूटी पर तैनात सीएचओ इंद्रकिशोर विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार अशोक विश्वकर्मा बाईक पर सवार होकर शुक्रवार के सुबह मकरी से किसी कार्य हेतु भवनाथपुर आ रहे थे, तभी बाईक चलाते वक्त नींद आने से तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी रास्ते मकरी गाँव से मरीज को घर छोड़कर जा रांची जा रही एक निजी एम्बुलेंस के चालक ने मानवता की परिचय देते हुए उसे उठाकर स्थानीय सीएचसी लाया, यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए उसी एम्बुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। संकुल के केतार राजकीय उत्कर्मीक विद्यालयअमवा डीह के एक सातवी कक्षा के छात्र अमित कुमार यादव को उसी के स्कूल के आधा दर्जन स्कूली छात्रों में मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसे घायलावस्था में विद्यालय के प्रधानाचार्य को सूचना मिलने पर बिना ईलाज कराये उसके घर भेज दिया गया ।
घटना बीते मंगलवार को बताई जा रही है ।घायल छात्र के पिता दृष्ट दुमन यादव गांव प्रति कुशवानी अछिया टोला ने बताया कि बीते मंगलवर को मेरा पुत्र अमित कुमार विद्यालय पढ़ाई करने गया था जहां उसके विद्ययालय के ही आधा दर्जन छात्रों ने अभिभावकों के उकसाने पर लात व हांथो से जमकर पिटाई किया जिससे अमित के पेट के अंदरूनी भाग में गम्भीर चोट लगी है बीते चार दिनों से कुछ खाना भी नही खा रहा है उसके पेट मे काफी दर्द है ।घटना के बाद विद्ययालय में मेरा बच्चा बेहोस हो गया था जिसे बिना इलाज कराये ही पानी पिलाकर प्रधाना ध्यापक अखिलेश मिश्रा के द्वारा घर भेज दिया गया ।जबकि इसकी शिकायत विद्ययालय व केतार थाना में किया जहां से मुझे बच्चों के विवाद मानते हुए कुछ भी करवाई नही की गई ।
हलाकि इस बीच चाइल्ड हेल्प लाईन में शिकायत पर विभाग के भवनाथपुर प्रखण्ड के समन्वयक महेश्वर बैठा ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच किया जिसमें मामले को सही पाया व कहा कि अभिभावक का अगर आरोप है कि गांव के ही रामजी उरांव व मुना प्रजापति के पुत्र को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजू यादव के द्वारा मारपीट कराया गया है ।जिसके लिए सम्बन्धित विभाग में शिकायत करने का सुझाव दिया गया है । प्रखण्ड के साथ दो अन्य प्रखंडो का इकलौता मकरी पँचायत भवन में आधार सिडिंग का कार्य होने से लोंगो को आधार सम्बन्धित कार्य मे काफी परेसानी का सामना करना पड़ रहा है ।दूर दराज से आये लोंगो को सुबह नव बजे से साम छह बजे तक इंतजार के बाद भी काम नही होने पर दो से तीन दिनों तक लगातार चक्र लगाना पड़ रहा है ।
बताते चलें कि खरौंधी केतार व भवनाथपुर के सभी आधार से सम्बंधित कार्य के लिए प्रज्ञा केंद्र का साईट बन्द कर दिया गया है जिसमे सिर्फ इकलौता मकरी पँचायत में आधार सिडिंग का कार्य चालू है जहां सुबह से साम तक सैकड़ो लोंग अपनी बारी का इंतजार कर रहे है ।षुक्रवार को पँचायत भवन में ग्रामीण बिंदा देवी ,अनार देवी ,पूनम देवी ,मुनि देवी,सभी केतार के विभिन्न गांव से ,चंचला देवी कछरवा ,बैजनाथ साव ताली ,दीपू कुमारी ,मकरी सहित गांव के महिला पुरूष विरिद्ध व बच्चे अपने अपने बारी का इंतजार करते नजर आए लोंगो ने बताया कि 20 से 25 किलोमीटर दूर आकर दिन भर इंतजार करना पड़ रहा है इसमें समय के साथ साथ पैसे का भी खर्च आने जाने में हो रहा है ।सरकार अगर जल्द सभी प्रखंडो के प्रज्ञा केन्द्रों में आधार से सम्बन्धित कार्य चालू नही करती है तो कई लोंगो के कार्य आधार के बिना बाधित हो जाएंगे ।
मकरी पँचायत के मुखिया पति धनंजय साह ने बताया कि दूसरे प्रखंडो से आने वाले ग्रामीणों को पहले कार्य की प्रथमिकता दी जा रही है मै स्वयम इसके देख रेख में लगा हूँ ।परन्तु अपने प्रखण्ड वासियो के कार्य लेट होने से कोप भाजन बनना पड़ रहा है ।सरकार को दूसरे प्रखंडो में भी कार्य प्रारंभ कर देनी चाहिये। थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय ने शुक्रवार को झगड़ा खांड उच्च विद्यालय के छात्राओं को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों व डायन भूत कुप्रथा से संबंधित की जानकारी दी। इस मौके पर रामेस्वर उपाध्याय ने छात्राओं से कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। हमारा जीवन अमूल्य है इसको क्षण भरके लापरवाही से आज लोग गंवा दी रहे है ।
कहा कि जब भी पिता , भाई या अपने करीबी लोग बाइक चलाते है तो उन्हें जरूर हेलमेट पहनने को कहे। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। कार चलाते समय हमेशा सीट-बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करना चाहिए। कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने के चलते होती हैं। जिसके कारण लोंगो को आर्थिक मानसिक परेशानी भी हो जाती है ।पुलिस अगर आपकी गाड़ी पकड़ती है तो आपको चालान के रूप में आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक परेशानी भी होती होगी ।
इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे 108 एम्बुलेंस को कॉल करे व एक अस्पताल तक भेजने में मदद करें यह सच्ची मानवता है।वन्ही डायन भूत कुप्रथा के बारे में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में लोग अशिक्षा व अंध विस्वास में पड़कर एक दूसरे को नुकसान के साथ साथ जघन्य हत्या तक करने को आतुर है डायन भुत सिर्फ एक अंध विस्वास है ।किसी को अगर बीमारी है तो उसका उपचार कराये नकी ओझागुनि के चक्र में पड़कर एक दूसरे पर आरोप लगाकर लड़ाई झगड़े करें सरकार के द्वारा भी डायन भूत कुप्रथा को लेकर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार व नुक्कड़ सभा की जा रही है ।
आप सभी छात्र छात्राओं अभी से ही अपने घरों व आसपास के लोंगो को इसके प्रति प्रचार प्रसार कर लोंगो को जागरूक करें ।इस मौके थाना के ऐस आई सहदेव साव स्कूल के प्रधानाचार्य मिथलेश दुबे ,बरुन सिंह व सभी शिक्षक छात्र उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play