रमना : रमना
निरोग्यम निजी क्लिनिक में चिकित्सक व उसके पुत्र के द्वारा गलत ईलाज व लापरवाही से एक युवक के मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
जिसके सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ प्रमोद केशरी व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने लोगों को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन लोग काफी आक्रोशित थे। । वहीं स्थल पर पहुंची अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुचित्रा कुमारी के निर्देश पर निजी क्लिनिक को सील कर दिया गया। साथ ही रमना थाना पुलिस द्वारा निजी चिकित्सक व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर थाना ले गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इधर रमना बगौंधा निवासी मंतोष मेहता की पत्नी व मृतक के मां सुनीता देवी पति ने थाना को आवेदन देकर निरोग्यम अस्पताल के संचालक डाक्टर व उनके पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए करवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में सुनीता देवी ने कहा की बीती रात 11 बजे अपने पुत्र राजु कुमार के पेट में दर्द के शिकायत के बाद बाजार स्थित निरोग्यम अस्पताल में इलाज के लिए ले गया था। जिसके बाद डाक्टर व उनके पुत्र के द्वारा इंजेक्शन के साथ कुछ टैबलेट खाने को दिया गया। जिसके काफी देर बाद स्थिति में सुधार के बजाय बगड़ने लगा। इस दौरान डाक्टर के द्वारा हमेशा संतावना देते रहे कि आपका मरीज ठीक हो जायेगा। लेकिन लगातार स्थिति बिगड़ती गई और मेरे बेटे की आवाज बंद होने लगी और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने दोषी लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए करवाई करने की मांग की है। वहीं थाना पुलिस ने दोनो आरोपियों को अपने हिरासत में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।