गढ़वा :
खेलो झारखंड 2023- 24 के अंतर्गत 62वी जिला स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा अकाश कुमार के अध्यक्षता में रामासाहू उत्कृष्ट उच्च विद्यालय गढ़वा के मैदान में की गई !

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार ,शंभूदत्त मिश्रा एवं राकेश कुमार पांडे ने बॉल पर किक करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की! जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी प्रतियोगिता का प्रारंभ मैच गढ़वा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बरगढ़ प्रखंड के अंडर-17 बालिकाओं के बीच खेला गया जिसमें गढ़वा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने बरगढ़ के बालिकाओं को 1-0 से पराजित कर दिया ! वही पर अंडर-17 बालक वर्ग में बरगढ़ प्रखंड के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय तथा डंडई प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार के बीच खेला गया जिसमें बरगढ़ प्रखंड के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय 7-0 से विजय हुई ,U -14 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा बरडीहा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय चित विश्राम के बालकों के बीच खेला गया जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा बरडीहा 7-0 से विजई हुई कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने किया इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को सम्मानित करने के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसके चलते छात्र-छात्राओं की समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है इसमें बच्चों का शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होती है! सभी टीम को जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडे, विधायक प्रतिनिधि खेलकूद ओम प्रकाश गुप्ता ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, एडमोन कच्छप जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक ओम प्रकाश सिंह, उर्दू +2उच्च विद्यालय विद्यालय बान्दू-चुतरू के संकुल साधन सेवी
देवेंद्र नाथ उपाध्याय, रविंद्र चौबे, नीरज कुमार ,सुनीता कुजुर, विभा रानी, लेखापाल धनंजय कुमार गुप्ता, मानिक चंद गुप्ता सहित सभी लोग उपस्थित थे!