whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261136
Loading...


खबर मझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 27-Jul-23, 06:01 PM visibility 734
Share



खबर मझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : स्वास्थ्य रक्षा केंद्र का हुआ उद्घाटन: नगर पंचायत क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर के सामने मानव प्राकृतिक स्वास्थ्य रक्षा केंद्र का उद्घाटन युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के द्वारा फीता काटकर किया गया। केंद्र के संचालक तेंदुलकर रजक ने बताया कि इस मानव प्रकृति स्वास्थ्य रक्षा केंद्र में एक्यू प्रेशर एवं एक्यू पंचर के माध्यम से ईलाज किया जाता है। लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर ,हार्ड अटैक, लकवा, लिकोरिया, त्वचा रोग सहित अन्य लोगों का स्वास्थ्य रक्षा केंद्र में ईलाज किया जाता है ।तथा मरीजों को रोग को सदा के लिए खत्म कर देता है । इस मौके पर संचालक राजू रवि तेंदुलकर रजाक प्रियंका कुमारी आनंद प्रताप ,शशांक गुप्ता ,राम गोपाल गुप्ता ,आदित्य कुमार, पंकज कुमार ,नंदलाल तिवारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मुस्लिम एकता मंच करेगा सम्मान समारोह: जन प्रगतिशील मुस्लिम एकता मंच के द्वारा 29 जुलाई मुहर्रम के दिन मझिआंव बस स्टैंड में सम्मानदिन शनिवार को समारोह आयोजित करेगा। प्रेस वार्ता आयोजित कर जन प्रगतिशील मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष सैयद अंसारी एवं मीडिया प्रभारी शाहबाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुहर्रम पर शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा ,तथा सभी समुदाय मिलकर पूर्वजों से भाई चारगी के साथ मनाते आए हैं और आगे भी मनाते रहेंगे।सभी गिलवे -शिकवे भुलाकर मुहर्रम पवॅ के दिन मझिआंव बस स्टैंड में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय नेता विनय रतन सिंह होंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह पर्व शहादत का पर्व है जिसमें हम सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों को सहयोग करते हुए शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। तथा सभी से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व में शांति एवं सौहार्द पूवॅ वातावरण बना रहे ।इसलिए किसी भी कीमत में आपसी भाईचारगी पर आंच नहीं आने पाए ,यही सभी हिन्दू मुस्लिम समुदायों से अपील किया है। इसके लिए हम सबों को तत्पर रहना होगा। तथा पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की अपील किया है । इस मौके पर जन प्रगतिशील मुस्लिम एकता मंच के अलावा मुन्ना खां, भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरजा नंदन उरांव ,जिला अध्यक्ष ललित राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play