गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा इकाई ने नामधारी महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रभारी प्राचार्य के द्वारा किए गए भोज के आयोजन पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
गढ़वा जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि नामधारी महाविद्यालय के प्राचार्य महाविद्यालय के छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में निजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों को निजी कार्यों का अड्डा बनाना ठीक नहीं है। पूर्व में भी प्रभारी प्राचार्य के ही कार्यकाल में महाविद्यालय के शिक्षक का छात्राओं के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, वेबसाइट पर पोर्न वीडियो भी वायरल हुआ, इन्हीं के कार्यकाल में गलत तरीके से 30 लाख के एरियर भुगतान का मामला भी आया जिसमें जांच चल रहीं है, दो दिन पूर्व ही वोकेशनल विभाग के शिक्षकों द्वारा वोकेशनल फंड के दुरुपयोग का आरोप और अब सह भोज का आयोजन, दर्शाता है कि प्राचार्य के पद की गरिमा की चिंता इनको नहीं है।
विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल इनको पद से हटाना चाहिए। साथ ही इनके वित्तीय प्रभार को ज़ब्त करना चाहिए।
गढ़वा नगर मंत्री अखिल कुमार ने कहा कि जबकि महाविद्यालय वर्तमान समय में स्नातक सेमेस्टर 5 का परीक्षा केंद्र है और ऐसे में परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू होता है।इस परिस्थिति में भी परीक्षा विभाग के कमरे में जहां विद्यार्थियों के शैक्षणिक संबंधी कई प्रकार के कागजात होते हैं वैसे कमरे में भोज आयोजित करना कहां तक सही है।यह केवल गलती नहीं बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने साफ-साफ यह कहा कि बीते दिन जिस प्रकार से नामधारी महाविद्यालय में निजी कार्यक्रम आयोजित हुए हैं यदि महाविद्यालय प्रशासन उक्त विषय पर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही नहीं करेगा विद्यार्थी परिषद इस विषय को लेकर आंदोलन हेतु मध्य होगा।