मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के सोहवरिया गांव में विगत रविवार के दिन नवविवाहिता महिला की जहर खाने से मौत हो गई थी जिसमें नामजद प्राथमिक अभियुक्त उसके पति मुकेश कुमार चौधरी को मेराल पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विगत दिन रविवार की रात्रि मृतक शिला देवी पति के साथ घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी इसे लेकर मृतक के मायके वाले के द्वारा मुकेश चौधरी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसे लेकर मेराल पुलिस को मुकेश चौधरी उर्फ सुखारी चौधरी को पुलिस की तलाश थी। इस संबंध में मेराल थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि नामजद प्राथमिक अभियुक्त मुकेश कुमार चौधरी को मेराल पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।