whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222480
Loading...


जोन स्तरीय खेलो झारखंड के तहत 62 वी सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

location_on बंशीधर नगर access_time 26-Jul-23, 06:49 PM visibility 658
Share



जोन स्तरीय खेलो झारखंड के तहत 62 वी सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : झारखंड शिक्षा परियोजना, प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को जोन स्तरीय खेलो झारखंड के तहत 62 वी सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उच्च विद्यालय चितविश्राम के मैदान में किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय , प्रखंड साधन सेवी श्रीकांत चौबे, भवनाथपुर लेखापाल प्रदीप शुक्ला एंव सीआरपी संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर तथा बीईईओ विजय पांडेय के द्वारा फुटबॉल को कीक मारकर की किया गया. अंडर 17 वर्षीय बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय छताकुंड केतार व उच्च चितविश्राम नगर ऊंटारी के बीच खेला गया. उच्च विद्यालय छताकुंड केतार के टीम ने उच्च विद्यालय चितविश्राम को 1 - 0 से पराजित कर विजेता टीम बनी.वहीं अंडर 14 वर्षीय वर्ग में प्रथम स्थान राजकीयकृत उच्च विद्यालय चित् विश्राम ने राजकीय मध्य विद्यालय केतार को पराजित कर विजय प्राप्त किया . 17 वर्षीय बालक वर्ग में आर के10+2 उच्च विद्यालय भवनाथपुर व समता उच्च विद्यालय केतार के बीच मैच खेला गया .दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन पेनाल्टी शूट में 3--2 से समता उच्च विद्यालय ने आर के10+2 भवनाथपुर को पराजित कर विजेता टीम घोषित हुआ. सभी विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा शील्ड, उपविजेता टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. मैच का कमेंट्री शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया.मौके पर बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह ,सीआरपी प्रशांत कुमार देव, खेल शिक्षक किशोर कुणाल, संजय कुमार, अविनाश कुमार, अखिलेश प्रसाद, सभी प्रखंड के खेल शिक्षक तथा बीपीओ उपस्थित थे.मैच के अंत में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडये व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने उपस्थित खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखने एवं नियमित खेल खेलने से संबंधित जानकारी दिये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play