बंशीधर नगर : -उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरना नगर में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.विद्यालय परिसर में 70 पौधे लगाये गये.पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार,वरीय शिक्षक अखिलेश प्रसाद ने पौधारोपण कर किया.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये पेड़ पौधों का होना आवश्यक है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पौधे लगाये जाते है लेकिन उचित देखभाल के अभाव में पौधे नही बचते हैं. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ साथ उन्हें बचाना जरूरी है.मौके पर शिक्षक उमाकांत सिंह,अध्यक्षा सरिता देवी,पिंटू खान,चंचला कुमारी,शोभा कुमारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे.