गढ़वा : भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय..= वंदे मातरम्.. वीर शहीद जवान अमर रहें... आदि अनेकों नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कारगिल युद्ध के दौरान जवानों ने पाक को मुंह तोड़ जबाब दिया। उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जवानों को खुली छूट दे रखी थी जिसके परिणाम स्वरूप कारगिल युद्ध में भारत को 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त हुआ।
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व कैप्टन रामराज पाण्डेय ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद जवान सदैव पुजनीय रहेंगे। देश के वीर सपूतों ने मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति दे कर देश का रक्षा किया। कारगिल युद्ध के दौरान जवानों ने बहुत ही कठिनाई का सामना करते हुए देश का रक्षा किया था उस समय देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे कारगिल युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जवानों को खुली छूट दे रखी थी इसका परिणाम हुआ कि भारतीय सैनिकों को सफलता मिली। कारगिल युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 को हुआ था एवं 26 जुलाई 1999 को भारत को सफलता मिली।
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने गद्दारी किया था पाकिस्तान ने भारत से गद्दारी करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिला।
आज भी पुर्व सैनिकों में इतना क्षमता है कि अगर भारत सरकार आदेश दिया तो पाकिस्तान नक्सा से गायब हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी जिला महामंत्री संतोष दूबे जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी अभिमन्यु चौबे विकास तिवारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय बिपिन तिवारी सुधीर कुशवाहा अरविंद प्रजापति अखिलेश तिवारी ओमप्रकाश पाठक जितेन्द्र दीक्षित कृष्णा विश्वकर्मा अनित तिवारी ओमप्रकाश पासवान राम उनय तिवारी राजकुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।