गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारतीय एवं ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा हो एक बांध को बांधने के लिए आवेदन दिया है ।
आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत अचला में बिछली आहर है इस आहर के पानी से ग्राम अचला एवं नावाडीह में खेती होती है। दोनों गांव का जलस्तर बना रहता है इस बांध को टूट जाने के कारण किसान एवं ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है तीन साल पूर्व एक व्यक्ति बिछली आहार के पाइप में पानी निकालने के कारण फसकर मर गया था। जिसके बाद प्रशासन के आदेश के बाद बांध को काटकर पानी निकाला गया और शव भी निकाला गया था। वह बांध आज तक नहीं बन पाने के कारण अचला एवं लोगों को पानी के अभाव में खेत बंजर हो चुका है पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है इसे लेकर ग्रामीणों ने अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती के नेतृत्व में उपायुक्त महोदय गढ़वा को भी बांध को बांधने को लेकर आवेदन दिया है एवं ग्रामीणों ने कहा है कि बांध को जल्द से जल्द बांधा जाए एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए पीने का पानी का जलस्तर इससे बढ़ जाएगा प्रशासन से उन लोगों मांग किया है कि इस बांध को जांच कर काम कराया जाए जो की जनता को लाभ मिल सके इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने बताया कि अचला पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में एक आवेदन मेरे पास आया है मैं इसको जांच कर आहर को बाधा जाएगा जिससे की वहां के ग्रामीणों का जल स्तर एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी हो सके एक पक्ष और आवेदन दिया है कि इस बांध को बांधने से हम लोगो का खेतों में डूब हो जाएगा जिससे कि सिंचाई में काफी परेशानी होगी दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया बुझाया जाएगा।
इस बिछली आहर को बनवाना पहला प्राथमिकता है उम्मीद है मामला जल्द सुलझ जाएगा।पुनः पानी अचला के ग्रामीणों को पानी मिल सकेगा।