भवनाथपुर : संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढवा) राजकीय मध्य विद्यालय अरसली उतरी के सहायक शिक्षक मनोज कुमार चौबे की बेटी अंकिता कुमारी ने नेट की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लाकर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता हासिल की है।
इससे पूरे परिवार के साथ साथ गांव में चौबे परिवार के बीच खुसी का माहौल है।बताते चलें कि अंकिता बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थी ।जिसकी प्रारम्भिक शिक्षा टाउनशिप सेल डीएवी से हुई है जिसमे मैट्रिक में 10 सीजीपिए से पास हुई 12विं डीएवी से ही 93,8अंक लाई थी ।ग्रेजीवेशन बीएसम माईनस कालेज से इंग्लिस ऑनर्स में 80 प्रतिशत अंक लाकर पीजी इंग्लिस से रांची ओमेन्स कॉलेज की छात्रा है जो वर्तमान में नेट की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक लेकर चयनित हुई है ।
बताते चलें कि अंकिता के बाबा पारस नाथ चौबे सेवा निर्वित सरकारी शिक्षक है और उनका ही सपना है कि अंकिता अपने परिवार के लोंगो से शिक्षा के क्षेत्र में मुक़ाब तक पहुँचे ।अंकिता ने इसका श्रेय अपने बाबा मा पिता के साथ अपने गुरुजनों को दीया है ।