मझिआंव : सर, लकड़ी पर खाना खराब बनता है क्या सर ! उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूढ़ी खाड़ के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश मेहता ने स्कूल में बराबर लकड़ी पर खाना बनाने के शिकायत के आलोक में पुछने पर उन्होंने फोन पर कहा । इस संबंध में रसोईया शारदा देवी एवं उर्मिला देवी ने बताई की जो व्यवस्था हम लोग को अध्यक्ष के द्वारा दिया जाता है उसी से खाना बनाते हैं ।
ग्रामीणों का शिकायत है कि यहां अध्यक्ष के द्वारा मनमानी करते हुए गैस के जगह पर लकड़ी पर खाना बनाया जाता है। जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पदाधिकारियों के द्वारा गैस पर खाना बनाने का सख्त निर्देश सभी स्कूलों को दिया गया है, इसके बावजूद भी स्कूल के अध्यक्ष रमेश मेहता के द्वारा सभी नियमों को ताक पर रखते हुए स्कूल में अभी भी लकड़ी पर खाना बनवाया जाता है ।
खाना बनाते समय रसोईया शारदा देवी धूंआ से काफी परेशान थी ,वह बताती है कि क्या करें जो भी व्यवस्था अध्यक्ष देंगें उसी पर बनाना है ।फिर भी मजबूरी में वह खाना बना रही थी,जबकि बीआरसी कार्यालय में एमडीएम की उपयोगिता में गैस पर खाना बनाने की रिपोर्ट देने की बात एमडीएम प्रभारी के द्वारा बताया गया। इस संबंध में फोन पर गैस पर खाना क्यों नहीं बनाया जाता है लकड़ी पर क्यों? इस पर अध्यक्ष रमेश मेहता ने दो टूक जवाब में कहा कि "लकड़ी का खाना खराब होता है क्या सर?"इधर इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर अवधेश कुमार रवि से पूछने पर उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी लकड़ी पर खाना बनाया जाता है एवं किसी की बात नहीं सुनी जाती है मनमानी किया जाता है अध्यक्ष के द्वारा।
बताते चलें कि इस स्कूल में नामांकित 227 बचे हैं जिसमें उपस्थिति 185 के लगभग मास्टर के द्वारा बताया गया। इधर इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि लकड़ी पर खाना बनाना नियम के खिलाफ है। सभी स्कूलों में गैस पर खाना बनाने का सख्त हिदायत दी गई है। अगर अध्यक्ष के द्वारा मनमानी करते हुए लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है तो इसका स्पष्टीकरण हेडमास्टर से मांगा जाएगा, इसके बाद स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर अध्यक्ष को हटाते हुए पुनर्गठन किया जाएगा।