सगमा :
झारखण्ड राज्य पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ इकाई सगमा के द्वारा अपनी पाँच सूत्री मांग के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन देकर कार्यबहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया ।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सगमा सत्यम कुमार को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि झारखण्ड राज्य पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ पिछले आठ जुलाई से अपने पाँच सूत्री मांग के समर्थन में कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है जिसे अब 25 जुलाई से भी कार्य नहीं करेगा ।
इसकी जानकारी ज्ञापन के माध्यम से बीडीओ को दिया जा रहा है ।
इस अवसर पर संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष संभु ठाकुर उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान सचिव ससीकान्त यादव मीडिया प्रभारी अमित कुमार पूजा कुमारी शिवलाल यादव पसुपति नाथ यादव मंजू कुमारी सुनीता देवी आनंद कुमार शिवनाथ कुषवाहा उपस्थित थे ।