whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177159
Loading...


समस्याओं को दूर कर गढ़वा को विकास के पटल पर सबसे उपर पहुंचाना ही लक्ष्य है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-23, 07:10 PM visibility 675
Share



समस्याओं को दूर कर गढ़वा को विकास के पटल पर सबसे उपर पहुंचाना ही लक्ष्य है : मंत्री मिथिलेश


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पंचायत के खरडीहा गांव में रंका पूर्वी वन प्रक्षेत्र के समीप सलेया में चपु चंद्रवंशी के घर के समीप, सेरासाम में धुमकुड़िया भवन में तथा तेनुडीह गांव स्थित पीपल पेड़ के समीप एक दिवसीय पंचायत स्तरीय जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मंत्री ने ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया। जबकि शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
जनसंवाद में ग्रामीणों ने पेयजल, राशन, आवास, पेंशन आदि की समस्या से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निदान करने का निर्देश दिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद के साथ राज्य में नई सरकार का चयन किया है, आज झारखंड की हेमंत सरकार लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। गढ़वा की जनता ने उन्हें जब से सेवा का मौका दिया है तब से वे सेवक के रूप में हमेशा गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की समस्याओं को दूर कर विकास के पटल पर सबसे उपर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार बनने के बाद काफी विकट परिस्थिति में भी गढ़वा एवं पलामू प्रमंडल सहित पूरे राज्य में हर क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य हुआ है।
सरकार की सोंच एवं बेहतर कार्यां का परिणाम है कि आज वे गांव-गांव पहुंचकर लोगों की एक-एक समस्या सुन रहे हैं एवं उसका निदान कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय ही जनता के बीच नजर आते थे। येन केन प्रकारेन चुनाव जीतने के बाद पूरे पांच वर्ष तक क्षेत्र से गायब रहते थे। क्षेत्र के विकास का एवं समस्याओं के निदान का कोई भी कार्य नहीं होता था। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा का सेवा करने की उनकी हार्दिक तमन्ना थी। जिसे गढ़वा वासियों ने पूरा करते हुए पूरे राज्य की सेवा करने का मौका दे दिया। चुनाव जीतने से पूर्व एवं चुनाव जीतने के बाद भी वे लगातार क्षेत्र में जनता के बीच हमेशा मौजूद हैं। अब लोगों को अपनी समस्या के निदान के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
बि़ल्क वे खुद ही अधिकारियों की टीम के साथ प्रत्येक गांव में पहुंचकर जनसमस्या का निराकरण कर रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ रामनारायण सिंह, एसडीपीओ संतोष कुमार, प्रमुख हेमंत लकड़ा, बीडीओ देवानंद राम, सीओ शंभु राम, रेंजर गोपाल चंद्रा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, उपाध्यक्ष कार्तिक पांडेय, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, दीपक सोनी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया, देवेंद्रनाथ तिवारी, जैनुल्लाह अंसारी, पप्पू यादव आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play