whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26496327
Loading...


किसान उत्पादक संगठन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण संम्पन

location_on मेराल access_time 21-Jul-23, 06:43 PM visibility 664
Share



किसान उत्पादक संगठन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण संम्पन


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : गढ़वा आईसीसीओए द्वारा झारखंड के गढ़वा जिले में किसान उत्पादक संगठन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से लक्ष्मण कुमार (डीडीएम नाबार्ड गढ़वा), एवं शिव शंकर कुमार(जिला कृषि पदाधिकारी, गढ़वा), ने किया। डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि एफपीओ से सभी किसानों को जोड़ना अति आवश्यक है। आने वाले समय में एफपीओ के माध्यम से ही किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे जुड़कर किसान बिचौलिया गिरी से बच सकते हैं। राज्य सरकार के द्वारा भी झारखंड में सभी व्यक्तियों को सहायता प्रदान की जाएगी जिससे किसानों का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के द्वारा किसानों के लिए बहुत से हितकारी योजनाएं चलाए जा रहे हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने कहा कि जिले में एफपीओ गठन हो जाने से किसानों को इस वर्ष एफपीओ के माध्यम से सरकारी दर पर बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आने वाला समय एफपीओ का होगा इसलिए हम सभी को आपसी तालमेल मिलाकर किसानों के हित के लिए कार्य करना जरूरी है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निदेशक मंडल की भूमिकाओं-जिम्मेदारियों, व्यवसाय विकास गतिविधियों, किसान सदस्यता विकास, सीएसएस 10000 एफपीओ योजना के तहत एफपीओ के कार्यान्वयन और लाभों पर प्रशिक्षण प्रदान करना है। सभी एफपीओ नाबार्ड के समर्थन से विकसित हुए हैं। एफपीओ को समय पर कृषि इनपुट उपलब्धता के माध्यम से किसान लाभ पहल करने, मूल्य संवर्धन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम अविनाश दास द्वारा संचालित किया गया, जो पांच वर्षों से एफपीओ के मानव संसाधन विकास और बाजार संबंधों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के गढ़वा प्रखंड ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एफपीओ, सोन ग्रीन एफपीओ कांडी, विष्णु बल्लभ एफपीओ नगर उंटारी, दो माटी एफपीओ रमुना, भवनाथपुर एग्रीगिजन एफपीओ, परमार्थी एएफ़पीओ केतार बिशनपुराएफपीओ कैसा भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चेयरमैन सीईओ अकाउंटेंट उपस्थित थे। आईसीसीओए के डिप्टी मैनेजर गोविंद ठाकुर प्रोजेक्ट इंचार्ज सुजीत कुमार सिद्धार्थ कुमार सूर्य नारायण तिवारी राजन कुमार भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण को लेकर सभी एफपीओ के सदस्य बहुत ही उत्साहित देखे गए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play