whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476647
Loading...


कर्बला के मैदान में जिक्रे शोहदा-ए- कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजित

location_on बंशीधर नगर access_time 21-Jul-23, 06:30 PM visibility 661
Share



कर्बला के मैदान में जिक्रे शोहदा-ए- कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : , - नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन कर्बला के मैदान में जिक्रे शोहदा-ए- कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर तौहीद खान,मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदर मुराद खान (मुन्ना खान) खजांची लाल बाबू खान,नायब सदर शमीम खान उर्फ फुलटून खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सदर तौहिद खान ने कहा कि हजरत इमाम हसन हुसैन की शहादत के रूप में मोहर्रम का त्योहार मनाया जाता है.उन्होंने कहा कि अपने ईमान, इस्लाम धर्म और इंसानियत के लिए जान न्योछावर करने वाले हजरत इमाम हुसैन कयामत तक लोगों के दिलों में याद किये जायेंगे. मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदर मुराद खान ने कहा कि जिक्रे शोहदा ए कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन एक तारीख से लेकर 7 तारीख तक किया गया है. बाहर से आए हुए वलमाओ के द्वारा तकरीर किया जाएगा. खजांची लालबाबू ने कहा कि इस्लाम धर्म प्रेम और भाईचारे से रहने का पैगाम देता है हर मुस्लिम को इसका अनुसरण करना चाहिए.इस अवसर पर मुफ्ती जुनैद मिस्बाही इलाहाबादी ने हजरत इमाम हुसैन की जिंदगी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमे इस्लाम हजरत हुसैन की शहादत से मिला है उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता है.उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की शख्सियत से हमें हक के लिए लड़ने व जुल्म के आगे सिर नहीं झुकाने की सीख मिलती है.हालात चाहे जो हों सच्चाई की राह कभी नहीं छोड़नी चाहिए. कार्यक्रम के अंत में सलातो सलाम पढ़कर अमन चैन की दुआ की गई.मौके पर मौलाना अब्दुल कादिर साहब,मौलाना पैगाम रजा,मौलाना आबिद हुसैन,सरपरस्त शमीम खान,मोहर्रम इंतजामिया कमेटी सचिव इरफान खान,शेरमोहमद खान, डॉ मेराजुद्दीन खान,आजाद खान नेपाली,फिरोज खान,वाजुदिन अंसारी, डॉ सरफराज खान,अंसार खान,बबलू खान,अलाहु खान, अजूबा खान, मंसूर खान, फेराजूल खान,सोनु खान, अजहरुल खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play