गढ़वा : गढ़वा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसर गुरुवार को गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी के नेतृत्व में शाम 5.30 बजे रंका मोड़ के पास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
इस मौक़े पर बोलते हुए ज़िला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा की आप सभी इस बात से अवगत हैं कि किस प्रकार मणिपुर राज्य पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा में जल रहा है।बावजूद इसके हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव केंद्र सरकार मुक़दर्शक बनी हुई है।तथा अब तक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा रोकने में पूर्णतह नाकाम रही है।मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दूरब्यावहार करने का शर्मनाक विडीयो सामने आया है।
इस विडीयो के वायरल होने के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया उसके बाद प्रधानमंत्री ने आज चुप्पी तोड़ी।आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है।