बंशीधर नगर : फ़ोटो-पूर्वमंत्री सह विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी को सम्मानित करते
श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के पाल्हे-जतपुरा गांव में पूज्य संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसी क्रम में गुरुवार को मझिआंव विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अपने समर्थकों के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे. वे श्री स्वामी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यहां के लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि देश के महान संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज का 5 महीने का सानिध्य मिल रहा है. यहां की धरती इतने बड़े तपस्वी को पाकर धन्य हो गई.पूर्व मंत्री को यज्ञ समिति के सचिव अनीश शुक्ल, सह सचिव राकेश चौबे, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला आदि ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही अक्टूबर माह में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य का भागी बनने के लिए आमंत्रण पत्र दिया.मौके पर सुनील चौबे, उमेश शुक्ला, धीरेंद्र चौबे, ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे.