रंका (गढ़वा) : रंका प्रखण्ड के खरडीहा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी के द्वितीय पुत्री पल्ववी कुमारी 17 वर्ष का आज 11 बजे पूर्वाहन गढ़वा सदर अस्पताल में निधन हो गया है। मृत्यु की खबर पाकर खरडीहा पंचायत के सैकड़ों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। संवेदना व्यक्त करने वालों में विजय सिंह रविन्द्र कुमार यादव दीपक कुमार शत्रुधन राम चंद्रवंशी बजरंगी पाण्डेय सौरभ पाण्डेय रवि चंद्रवंशी मुकेश मिश्र आदि के नाम शामिल हैं।