सगमा : वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन भूमि उपयोग करने वाले वन पट्टा से वंचित दर्जनों वनाश्रित परिवार मंगलवार को सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक के नेतृत्व में वन पट्टा हेतु दावा पत्र सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव को सौंपा।
सीओ को सौंपे गये दावा पत्र में वनाश्रितों ने उल्लेख किया है कि हमलोग वर्षों से वन भूमि में निवास कर उसका उपयोग करते आ रहें हैं।जिसके लिए सभी को वन पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि डीसी ने सभी अंचलाधिकारी को वन भूमि में निवास करने वनाश्रित जो अब तक वन पट्टा से वंचित हैं,उनका दावा पत्र अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।जिसके आलोक में भवनाथपुर अंचल क्षेत्र में वन भूमि का उपयोग करने वाले वन पट्टा से वंचित अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वनाश्रितों ने सीओ को आवेदन सौंपकर वन पट्टा हेतु दावा पत्र समर्पित किया।
मौके पर सुशील चौबे,बबन पासवान,जयनंदन उरांव,वीरेंद्र उरांव,उमेश उरांव,तेजू उरांव,शनीचर अगरिया,मथुरा भुईंया, फुलवंती देवी,कुलवंती देवी,शांति देवी,चंपा देवी,शनिचरी देवी सहित लोग उपस्थित थे।

।प्रखंड क्षेत्र की अरसली उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर दो के विनय प्रजापति के घर के पास पीएचडी विभाग से मंगलवार को नल-जल योजना का शिलान्यास पंचायत के मुखिया इशरत जहां ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पंचायत की मुखिया इशरत जहां ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी यह योजना काफी लाभदायक है। यहां के लोगों को भी अब शुद्ध पेयजल मिलेगा। कहा कि पंचायत के कई हिस्सों में पेयजल समस्या से लोग जूझ रहे थे ऐसे में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नल जल योजना के तहत पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पानी पहुंचाना है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कहां की पंचायत में पानी की समस्या को देखते हुए 50 बोरिंग का कार्य किया जाना है।मौके पर तासबीन अंसारी, विजय गुप्ता, पिंटू आलम, तूफानी राम,शशि शेखर कुमार, महफूज आलम, सरयू राम, ऐनुल खान, आलमगीर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

शिवपूजन पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की दोपहर में दो बाईक की आपसी टक्कर में एक बाइक पर सवार अरसली दक्षिणी के चौरासी टोला निवासी सोनू अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी और नफीस अंसारी पिता बसारत अंसारी गंभीर रूप से घायल गए। घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात महिला डॉक्टर प्रियंका कुमारी की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से घर से भवनाथपुर आ रहे थे,कि पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाईक के हैंडील से बाईक टकरा गई,जिसमें बाईक पलटने से दोनों घायल हो गए।
हलांकि इस दौरान दूसरा बाईक चालक भाग निकला।