मझिआंव :
एस पी से कारवाई की मांग
जन प्रगतिशील मुस्लिम एकता मंच के द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर 8 जुलाई को तलशबरिया में विवेक सोनी एवं तारीक खा के बीच हुई आपसी मारपीट को कुछ लोगों के द्वारा इसे समुदायिक रंग देकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया है। जिसे जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि 8 जुलाई को विवेक सोनी एवं तारीक खा के बीच दोनों में आपसी पुरानी विवाद पहले से ही चला आ रहा था, जिसमें मारपीट हुआ, जिसको कुछ लोगों के द्वारा इसे दो समुदाय का रंग देकर बाजार बंद कराया गया ,एवं मशाल जुलूस निकाली गई।जो काफी निंदनीय है। जबकि इस मारपीट में मात्र गुनाहगार तारीक खा है, परन्तु निर्दोष 5 लोगों को केस में फंसाया गया है।
इसे जांचो उपरांत दोषी को सजा दिलाने एवं निर्दोष को बरी करने की मांग की गई है। साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि रविवार को बैठक कर" जन प्रगतिशील मुस्लिम एकता मंच" का गठन भी किया गया है।जिसमें मंच के अध्यक्ष सैयद अंसारी ने कहा कि इस घटना से आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है ,जिससे चिन्हित करते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की है। असामाजिक तत्वों के द्वारा दो समुदायों के बीच सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं करती है तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही मंच के सचिव फरीद खान ने कहा कि सरकार के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधित पशुओं को तस्करी करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि इस पर रोक लगाएं अन्यथा हम लोग कड़ी कार्रवाई करेंगे।
तथा यह भी बताया कि मुहर्रम पर्व के जुलूस में मुस्लिम महिला को जुलूस में आने पर वे सभी बैठकर प्रतिबंध मंच के द्वारा लगाया गया है ।वही कोषाध्यक्ष इबरार खां, उपाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान, संरक्षक हाजी अशफाक खां ने कहा कि यह जो मारपीट की घटना हुई वह स्थानीय पुलिस प्रशासन को चाहिए था कि दोनों समुदायों को थाना में बुलाकर शांति समिति की बैठक बुलाकर समझाया बुझाया जाए ।लेकिन पुलिस के द्वारा यह कार्य नहीं कर कुछ लोगों के इशारे पर पांच बेकसूर, निर्दोष लोगों के उपर मामला दर्ज किया गया है जो सरासर गलत एवं काफी निंदनीय है ।इसमें निर्दोष को जांचो उपरांत बरी करने एवं दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं झारखंड जन संग्राम मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक पाल ने भी इस घटना को निंदा की है एवं सभी जनप्रतिनिधियों को सोच समझकर कदम उठाने की सलाह दी है,तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन से निर्दोष को बरी करने एवं दोषी को करवाई करने की मांग की है ।
इस मौके पर जन प्रगतिशील मुस्लिम एकता मंच के उप सचिव मोफीज अहमद खान, हाफिज आशिक रजा, सोनपुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया शेख शकील अहमद ,अरसुदीन खान, नौशाद खां,जिया खां, शहीत मंच के अन्य लोग उपस्थित थे।

शिविर में 97 दिव्यांगों का किया गया रजिस्टेशन
:उपायुक्त के निर्देशानुसार रेफरल अस्पताल में मंगलवार को दिव्यांग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 97 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें जिला से आए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीयूष प्रमोद एवं संजय कुमार संजय कुमार के द्वारा जांच किया गया ।जिसमें मेंटल से संबंधित 15, हड्डी से संबंधित 2 ,एवं नेत्र से संबंधित 17 कुल मिलाकर 34 दिव्यांगों का जांच किया गया। शिविर में मुख्य रूप से इसके पूर्व आयोजित शिविर में अस्पताल प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा दिव्यांगों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी इसी समाज का हिस्सा है। इसलिए उन्हें उपेक्षित नहीं बल्कि समाज में सम्मान के साथ जीने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों को सशक्तिकरण करने के लिए बहुत सारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित है। इस मौके पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ, डॉक्टर मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर वीर प्रताप सिंह, एवं सुचीत सिंह, आलोक कुमार सिंह , संजय कुमार मिश्रा,अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा दिव्यांग उपस्थित थे।
उपायुक्त से मतदाता सुची में गड़बड़ी की शिकायत
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में जारी की गई मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम व्यापक स्तर पर गड़बड़ी होने का मामला प्रकाश में आया है।
इधर इस संबंध में मतदाता सुरेंद्र माली,मुन्ना माली,जितेंद्र प्रसाद माली,अर्चना कुमारी,प्रिंस कुमारी, प्रीति कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद सूर्य देव माली ,बनारसी माली,सुरेखा देवी, बुद्धि नारायण माली,शिवप्रसाद माली,गुलाबो देवी एवम दीपक माली सहित लगभग 4 दर्जन की संख्या में मतदाताओं ने जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर को हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन देकर मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को सुधार करवाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि हम सभी मतदाता मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में पिछले कई चुनाव कार्यकाल में अपना- अपना मतदान का प्रयोग करते आ रहे हैं।लेकिन इसी महीने जुलाई 2023 को नए सिरे से मतदाता सूची जारी की गई है।
जिसमें लगभग 70 मतदाताओं का नाम निर्धारित वार्ड संख्या 6 से स्थानांतरित करते हुए वार्ड नंबर 7 के मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। जबकि हम सभी मतदाता का स्थाई घर भी वार्ड नंबर 6 के चंद्री गांव में स्थित है। लेकिन मतदाता सूची विखंडन के दौरान कार्य में लगे कर्मियों की लापरवाही के कारण मतदाता सूची क्रमांक 121 से 180 तक एवं 421 से 429 तक हम सभी मतदाता का नाम वार्ड नंबर 7 में स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसके कारण हम सभी मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।विदित हो कि मझिआंव नगर पंचायत में आगामी होने वाले चुनाव में वार्ड नंबर 6 के कई उम्मीदवार वार्ड पार्षद प्रत्याशी के पद पर खड़े होने के तैयारी में लगे हैं।
लेकिन एक सोची समझी साजिश के तहत बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम दूसरे वार्ड में कर दिया गया है।ताकि वार्ड पार्षद एवं आम मतदाता अपना वार्ड से वंचित हो जाए। साथ ही तमाम मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से पूर्व की भांति वार्ड नंबर 6 के मतदाता सूची में नाम शामिल करने की मांग की है। ताकि सभी मतदाता वार्ड नंबर 6 के निर्धारित मतदान केंद्र पर अपना अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इसकी प्रतिलिपि जिला अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मझिआंव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मझिआंव एवं जिला क्षेत्रीय विशेष शाखा को दी गई है।

पलायन मजदुर की हुई फरीदा बाद में मृत्यु
:थाना क्षेत्र मोरबे पंचायत के टोला चिरकुटही निवासी अकलू प्रजापति के 26 वर्षीय पुत्र रविंद्र प्रजापति पलायन मजदूर की दिल्ली फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पलायन मजदूर रविंद्र प्रजापति दो वक्त की रोटी के लिए कमाने एवं बाल बच्चों को लालन-पालन के लिए कांडी थाना क्षेत्र के सन्नी गांव निवासी मिथिलेश यादव के पुत्र सुनील यादव के साथ 15 मई 2023 को अपने घर से फरीदाबाद पहुंचा। और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करने लगा, जबकि मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई की रात रविंद्र प्रजापति के अचानक तबीयत खराब हुई उसके बाद साथियों के द्वारा फरीदाबाद के बीके हॉस्पिटल में ले जाया गया। और ईलाज किया जा रहा था इस दौरान अचानक 17 जुलाई को 12:00 बजे दिन में उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से मंगलवार को निवास स्थान चिरकुटही में शव लाया गया और अंतिम संस्कार कर दी गई। इस दु:ख की घड़ी में मोरबे पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह मृतक के परिजनों के घर पहुंच कर ढ़ाढ़़स बंधाया और सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव मदद करने की बात कही।
वहीं शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी और इस दु:ख की घड़ी में लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।