whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203069
Loading...


मुहर्रम को ले मेराल तथा बरडीहा में शांति समिति की हुई बैठक

location_on मेराल/मझिआंव access_time 17-Jul-23, 07:09 PM visibility 658
Share



मुहर्रम को ले  मेराल तथा बरडीहा में शांति समिति की हुई बैठक


यासीन अंसारी/ सरिता रानी check_circle
संवाददाता



: मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वीडियो प्रवेश कुमार साव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों समुदाय के लोगों के अलावे मुखिया बीडीसी, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने लोगों से मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने से बचने को कहा। शांति तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कानून सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। वीडियो प्रवेश कुमार साव, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, अंचलाधिकारी निकिता बाला, उप प्रमुख निजाम खान इत्यादि ने लोगों से मोहर्रम को मेराल के शांतिपूर्ण इतिहास के अनुकूल इस वर्ष भी आपसी भाईचारे शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया।
लोगों ने कहा कि हर जिम्मेदार व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने मे अपनी भूमिका का निर्वहन करें। वीडियो प्रवेश कुमार साव, अंचलाधिकारी निकिता बाला, थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें ,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें, अव्यवस्था तथा अशांति कि स्थिति में प्रशासन को त्वरित सूचना दें ताकि ससमय आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार से अशांति तथा अव्यवस्था फैलाने का कोशिश करेंगे तो उनके साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।
बैठक का संचालन संजय भगत द्वारा किया गया। मौके पर दक्षिणी जिप सदस्य प्रतिनिधि सह झामुमो नेता करीब अंसारी, झामुमो जिला युवा सचिव अतहर अली अंसारी, पूर्व मुखिया महबूब अंसारी, खालिद खान पूर्व मुखिया बाल्मीकि चौबे मुखिया संघ के अध्यक्ष रामसागर मेहता भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा समाजसेवी सह झामुमो नेता अजय प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार चौधरी मुखिया अजीज अंसारी, मुखिया वीरेंद्र तिवारी फिरोज अंसारी इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से आग्रह किया। इस अवसर पर जफिर अंसारी अशोक राम अर्ध सरकारी शिक्षक फिरोज अंसारी वकील अहमद रमजान अंसारी कौशर अंसारी जहूर रंग साज, मुखिया पति दिलजान अंसारी मुखिया मनदीप सिंह डॉक्टर इलियास अंसारी मुखिया पति मुन्ना राम मनोज कुमार विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंह खालिद खान साबिर अहमद मेहंदी हसन रोशन खान जैन उल्लाह अंसारी सरिता देवी सविता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बरडीहा थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक: बरडीहा थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को सभापुर वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में सोमवार को की गई। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि जो जुलूस पुराने रूट लाइन से निकलते आए हैं उसी रास्ते से जुलूस निकालने डीजे बजा नहीं बजाने आपने अपने अखाड़े से 10: 10 लोगों का नाम पता और मोबाइल नंबर देने का निर्देश दिया गया है ताकि कोई भी गड़बड़ी करने पर अखाड़े से संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी ,तथा दोषी लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय एसआई पंकज सिंदुरिया ,प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव ,शिव प्रसाद गुप्ता ,अरविंद कुमार ,प्रदीप तिवारी,शौकत अंसारी, आदर पंचायत मुखिया सलमा बीबी,जतरो -बंजारी पंचायत मुखिया रुखसाना बीवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play