whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204447
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 17-Jul-23, 06:56 PM visibility 732
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : ग्रामीणों ने लगाया राशन गबन करने का आरोप पंडरिया पंचायत के सरैया गांव के दर्जनों लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार पर राशन गबन करने व कम राशन देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जम कर हंगामा किया लाभुको प्रखण्ड कार्यालय में एमओ की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता व सुनील सिंह को आवेदन देकर स्वर्णलता महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष धनवंती देवी पर कार्रवाई करने की मांग के साथ दुसरे दुकानदार से राशन दिलवाने की मांग की है। सरैया के लाभुक चंपा देवी, संगीता देवी, शारदा देवी, चंद्रावती देवी ,ममता देवी ,बिगन साह, पदमा देवी, नागेंद्र शाह, प्रेमी देवी, तारकेश्वर साह सहित दर्जनों लाभुकों ने स्वर्ण लता महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष धनवंती देवी पति सुरेंद्र शाह पर आरोप लगाया है ।
लाभुकों ने कहा जुलाई महीने का राशन जब लेने गए तो दुकानदार के द्वारा प्रति काड धारी 4कीलो राशन दिया जा रहा है। जिसे लेने से इनकार किया पूछने पर राशन कम क्यों दे रहे हैं तो सुरेन्द्र साह के द्वारा कहा गया कि लेना है तो लिजिए, नहीं तो जाईए। लाभुकों ने आरोप लगाया कि दिसंबर 22 व जनवरी 23 का भी राशन हमलोंगो को नहीं दिया गया है। लाभुकों को देने के बजाय डीलर के द्वारा राशन की कालाबाजारी कर दी गई है। इतना ही नहीं राशन लेने के बाद पर्चा भी नहीं दिया जाता है। समूह के अध्यक्ष धन्वंतरी देवी के पति सुरेंद्र शाह ने बताया कि दिसंबर 22 व जनवरी 23 का राशन मिला ही नहीं है जो अंडर प्रोसेस में है साथ ही जून महीने का राशन कट गया है।16.72 क्विंटल के जगह 4.32 क्विंटल चावल तथा 4.26 क्विंटल गेहूं की जगह 8 किलो मिला है हमारे यहां 107 लाभुक है जिसमें 4-4 किलो दे रहे हैं.जुलाई का राशन निर्धारित मात्रा के अनुसार वितरण कर दिए हैं।
इस बावत गोदाम के एजीएम शिवकुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है एमओ साहब को सूचना दे दी गई है जांचों उपरांत करवाई की जाएगी और हर माह का अनाज का उठाव समूह के द्वारा किया जाता रहा है । दूसरे सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दूसरे सोमवारी पर भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव की जयघोष करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किये। जबकि कड़िया राज धाम पहाड़ी पर 1000 फीट की ऊंचाई पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष पहुंचकर स्थापित भगवान भोलेनाथ की विद्वान पंडित अभिमन्यु मिश्र तथा बैगा दीगन सिंह के मंत्रोच्चार साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किये।
बता दें कि शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा के लिए कतारबद्ध होकर पूजा करते देखे गए। क्षेत्र के टाउनशिप दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर ,सीडी टाइप शिव मंदिर,शिवा ढोंढा शिव मंदिर,थाना परिसर शिव मंदिर,बुका ब्लॉक गेट शिव मंदिर,पहाड़ी शिव मंदिर,देवी धाम,कड़िया शिव स्थान,मकरी,चपरी,सिंघीताली,पंडरिया,अरसली दक्षिणी,सिंदुरिया आदि शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा,जो देर शाम तक चली। वन भूमि पर अवैध जोताई के दौरान विभाग ने जप्त किया 2 घंटे ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के केलान मंगरदह में वन भूमि में ट्रैक्टर से खेत जुताई के मामले मे भवनाथपुर वन कर्मियों के द्वारा दो घन्टे जप्ती के बाद छोड़ा गया जिससे लोंगो में तरह तरह की चर्चाएं है ।
बताते चले कि सोमवार वन क्षेत्र केलान मंगरदह में राजमोहन यादव के द्वारा खेत ट्रेक्टर से जुताई किया जा रहा था। जिसकी भनक भवनाथपुर वन कर्मियों को मिलते ही आधा दर्जन कर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जप्त कर लिए परन्तु दो घण्टे तक चली हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई परन्तु पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रेक्टर को छोड़ दिया गया जिससे वन कर्मियों के द्वारा छोड़े जाने से रिश्वत खोरी से इनकार नही किया जा सकता ।बताते चलें कि इसके पूर्व में भी वनकर्मियों के द्वारा झगड़ा खांड में एक पथर लोड ट्रेक्टर को पकड़कर छोड़ने के मामले काफी फजीहत हो चुकी है । इस बावत उतरी वन क्षेत्र के रेंजर प्रमोद ठाकुर ने बताया कि इस घटना की जानकारी नही है जाँच के बाद ही कुछ बता पाएंगे ।
अनुबंध कर्मचारी संघ ने बीडीओ को सौंपा 4 सूत्री मांग पत्र अनुबन्ध कर्मचारी संघ ने उपायुक्त के नाम बीडीओ जयपाल महतो को चार सूत्री मांग पत्र देते हुए मृतक अनुबन्ध कर्मी सिराज अहमद के हत्यारों को गिरफ्तारी तक सामूहिक हड़ताल करने की मांग किया है।साथही मृतक के पिता को 51 हजार रु का सहयोग राशि दिया ।दिए मांग पत्र में कर्मियों ने कहा है कि बीते 14 जुलाई को सन्ध्या छह बजे तुलसी दामर में प्रखंड कर्मी सिराज अहमद को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके अनुबन्ध कर्मचारी संघ घोर विरोध करता है ।इस घटना के बाद जिला इकाई संघ ने निर्णय लिया है कि जबतक अपराधियो की गिरफ्तारी नही होती है तबतक अनुबन्ध कर्मी प्रधामंत्री आवास योजना ,मनरेगा ,पंचायति राज्य ,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सामिल रहेंगे ।
साथ ही मृतक के स्वजनों को सामाजिक सुरक्षा के तहत अनुकम्पा पर नॉकरी भरण पोषण हेतु बिस लाख रु दिया जाय।अनुबन्ध कर्मियों को अल्प मानदेय के साथ एक क्षेत्रीय कर्मचारी है ।इस लिए प्रतिदिन बायोमीट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त की जाय।चूँकि इस घटना से सभी प्रखंड कर्मी भयभीत है।इसलिये सभी अनुबन्ध कर्मियों को गृह प्रखंड या अनुमंडल अस्त्र पर पदस्थापन किया जाय ।मांग पत्र के साथ ही भवनाथपुर प्रखंड कर्मियों की ओर से सिराज अहमद के परिजनों को 51 हजार रु सहयोग राशि दी गई ।इस मौके पर बीपीओ दयानन्द प्रजापति ,पंकज कुमार ,चन्दन पासवान ,सुनील कुमार तिवारी ,तहमीद अंसारी ,सशि कुमार ,अशोक कुमार सहित लोग शामिल थे । थाना क्षेत्र शांति पूर्वक माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद केशरी की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदाय के गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया। शांति समिति की बैठक में मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारा के साथ सभी समुदाय के लोगो को मिलजुलकर मनाने का निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने कहा कि प्रखंड के लोग हमेशा अमन पसंद और काफी शांतिप्रिय रहे हैं। थाना क्षेत्र के लोग आपसी भाईचारे के साथ सभी त्योहार मनाते आये हैं उसे आगे भी बरकरार रखें और मिलजुलकर आगे भी सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं एवं भाईचारा का मिशाल कायम कर दिखायें। कहा कि मोहर्रम जुलूस निकलने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
बिना लाइसेंस के ताजिया का जुलुस निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार ने कहा कि त्यौहार के दौरान मेला स्थल एवं चौक-चौराहों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कहा कि त्यौहार के दौरान अफवाह फैलाने वाले लोगों पर चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि मोहर्रम का जुलूस आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से निकाले।.कहा गया कि त्योहार में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मोहर्रम जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, बिना लाइसेंस के ताजिया का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कहा कि संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में बल तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए लोगों को किसी तरह का अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही। मौके पर सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा,एसआई शहदेव साव, सिंदुरिया पंचायत मुखिया नंदलाल पाठक,बीडीसी चंदन ठाकुर,मधुलता कुमारी,समाज सेवी तासवीन अंसारी, के डी चौबे, जयप्रकाश यादव,अनिल चौबे, प्रदीप चौबे,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, धनंजय साह,शंभू सेठ, महेंद्र पासवान,अख्तर अंसारी, सुनील कुमार पटेल,शेख सिराजुद्दीन अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, याकूब अंसारी, प्यारे मोहम्मद अंसारी, हनीफ अंसारी, रहीम अंसारी, निजामुद्दीनअंसारी, शमशेर अंसारी, जसीमुद्दीन अंसारी सहित कई लोग उपस्थितथे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play