whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207585
Loading...


अखिल भारतीय दबगर समाज महासंघ ने 10वीं और 12वीं पास बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह और कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम किया आयोजित

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-23, 07:01 PM visibility 686
Share



अखिल भारतीय दबगर समाज महासंघ ने   10वीं और 12वीं पास  बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह और कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम किया आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : News अखिल भारतीय दबगर समाज महासंघ, गढ़वा, झारखंड के तत्वावधान में 16 जुलाई को उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़,गढ़वा में 10वीं और 12वीं पास स्वजाति बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह और कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज , बैंकिंग, रेलवे ,एसएससी ,पारा मेडिकल, आईटीआई, पॉलीटेक्निक,आर्मी, पुलिस , बिजनेस इत्यादि क्षेत्रों में कैरियर बनाने हेतु बच्चों को मार्गदर्शन और परामर्श दिया गया. विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को तरीके बताए गए. कार्यक्रम में पटना, रांची वाराणसी , गया और छत्तीसगढ़ से काउंसलर आमंत्रित किए गए थे . कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि और द्वीप प्रज्वलन से की गई. तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक हेमेंद्र दास ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. शिक्षिका नीलिमा ने स्वागत भाषण दिया .फिर बारी-बारी से विद्यार्थियों को रुचिवार उनका काउंसलिंग किया गया. गढ़वा दबगर समाज के अध्यक्ष प्रमेश दास ने बताया कि बहुत सारे बच्चे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास करने के बाद भटक जाते हैं, कभी-कभी अच्छे मेरिट वाले बच्चे भी दिशा-निर्देशन के अभाव में अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं. अतः इस तरह के कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम से उन्हें सहायता मिलेगी. इस कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें शैक्षणिक सामग्रियां भी वितरित की गई. काउंसलर के रूप में , डॉ अश्विनी कुमार, इंजीनियर अनिल कुमार, टैक्स सुपरिटेंडेंट आनंद प्रकाश,डॉ मनोज, एक्सरे तकनीशियन दिनेश कुमार, स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक विकास कुमार, लोको पायलट सुजीत कुमार ,पंचायत सचिव विवेक कुमार दास , डॉ संजू कुमार, डिप्लोमा होल्डर विकास कुमार, सनोज दास, पुलिस बबलू दास आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम सहायक के रूप चंद्रिका दास, कन्हैया दास , बबलू दास, मुकेश दास, अंतु दास, सुनील दास, अरविंद दास, संतोष फ्लेक्स, प्रदीप दास, उदय दास रिंकू दास इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमेश दास और संचालन लेक्चरर हेमेंद्र दास ने किया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play