whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220844
Loading...


पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य होगा भयावाह : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-23, 05:56 PM visibility 682
Share



पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य होगा भयावाह : मंत्री मिथिलेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण के महा अभियान की शुरुआत की। शनिवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के तत्वावधान में गढ़वा के सुखबाना स्थित लहसुनिया पहाड़ पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर, डीसी शेखर जमुआर, एसपी अंजनी कुमार झा, डीडीसी राजेश राय, लायंस क्लब के पूर्व जिला पाल राजीवा सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महा अभियान की शुरुआत मंत्री श्री ठाकुर ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान लहसुनियां पहाड़ पर मंत्री श्री ठाकुर के साथ एक साथ एक हजार लोगों ने पौधरोपण किया। साथ ही मंत्री ने स्कूली बच्चों आदि लोगों के बीच दो हजार पौधों का वितरण भी किया।
साथ ही सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ भी लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज पर्यावरण सुरक्षा की अति आवश्यकता है। यदि समय रहते लोग सचेत नहीं हुए, पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य भयावह होगा। जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लोगों को पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। आज पेयजल एवं प्रदूषण की जो समस्या उत्पन्न हो गई है, इससे सबक लेने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार एवं विभाग की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। परंतु सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। आज से 20-25 वर्ष पूर्व गढ़वा में बहुत बारिश होती थी, पर आज सावन के महीने में भी बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है।
पर्यावरण के दोहन से ही पेयजल की भी विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद का पात्र है। यह कार्यक्रम महोत्सव नहीं बल्कि महा महोत्सव है। अन्य सभी क्लबों को इस प्रकार का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए प्रेरणादायक होगा। सभी लोगों को पौधा लगाने एवं जल संरक्षण का कार्य अपना कर्तव्य समझकर करें, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य दे सकें। उन्होंने कहा कि आज के इस महा अभियान का दूरगामी परिणाम होगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महा अभियान चलाने का आग्रह किया है।
मौके पर डीसी शेखर जमुआर, डीडीसी राजेश राय, एसपी अंजनी कुमार झा, राजीवा सिंह, कमांडेंट नृपेंद्र सिंह, प्रोजेक्ट चेयरमैन ला. राकेश पाल, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष कंचन साहू आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शंभू त्रिपाठी ने किया। मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ अवध कुमार यादव, सीओ कुमार मयंक भूषण, बीडीओ कुमुद झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत पांडेय, डीएफओ शशि कुमार, डॉ यासीन अंसारी, डॉ एमपी गुप्ता, राजीव चौबे, अनिल सोनी, राजेश गुप्ता, सरोज सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, आराधना सिंह, चंदा देवी, मदन प्रसाद केशरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
.............. स्कूलों में होगा पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को पुरस्कृत करेंगे मंत्री कार्यक्रम की सफलता में स्कूली बच्चों का रहा भरपूर सहयोग गढ़वा : लायंस क्लब गढ़वा ऑसम के तत्वाधान में लहसुनिया पहाड़ पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण महा अभियान पौधरोपण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों का सहयोग काफी सराहनीय रहा। बच्चों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों के उत्साह देखते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सभी स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को वे अपनी ओर से पांच-पांच हजार रुपए का पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे। मौके पर जीएन कान्वेंट स्कूल, बीएनटी संत मैरी स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, बीपी डीएवी स्कूल, मदरसा गरीब नवाज झलुवा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय भूमिका निभाई। मौके पर मुख्य रूप से मदन प्रसाद केशरी, आशीष अग्रवाल, उमाकांत तिवारी, अमित तिवारी, एसएन पाठक, सुशील कुमार केशरी, प्रो. लखन कश्यप, अशोक विश्वकर्मा, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता सहित जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ आस्था, रोटरी क्लब गढ़वा, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लबऑफ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी, लायंस क्लब गढ़वा ग्लोरियस आदि के पदाधिकारी व सदस्य कमलेश गुप्ता, विजय केशरी, अनु दुबे, जितेंद्र कमलापुरी, अशोक केशरी, मनोज केशरी, रविंदर केशरी, दीपक तिवारी, मुजीब खान, मनोज केशरी, संतोष कश्यप, रविंद्र जयसवाल, उमेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अमित कश्यप, ललन सोनी, चंदन मेहता, आनंद कुमार, नीरज कमलापुरी, डॉ असजद अंसारी, दया शंकर गुप्ता, संजय सोनी, विजय सिन्हा, राम नारायण प्रसाद, राहुल जयसवाल, पूनम का कांस्यकार, ज्योति प्रकाश केशरी, दीपाली अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, विनीता जयसवाल, अमित शर्मा,अनूप शर्मा ,वेद प्रकाश शर्मा, शमसाद खान, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play