whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264760
Loading...


पूलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों द्वारा बच्चे का निर्मम तरीके से किया गया हत्या: भाजपा

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-23, 06:27 PM visibility 675
Share



पूलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों द्वारा बच्चे का निर्मम तरीके से किया गया हत्या: भाजपा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डंडई प्रखंड के बौलिया में पहुंचा। विदित हो कि बौलिया में अवधेश साव के पुत्र सांतनु कुमार उम्र आठ साल का गांव में ही अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण बच्चे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अपहरण होने के बाद पुलिस गांव में नहीं पहुंची। अगर प्रशाषन समय से जांच शुरू करता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। पीड़ित परिवार द्वारा डंडई पुलिस को सूचना दिया गया था लेकिन पूलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों द्वारा बच्चे का निर्मम तरीके से हत्या किया गया बच्चे का आंख निकाला गया तथा जीभ काटकर अन्य कई तरह से प्रताड़ित कर निर्मम तरीके से हत्या किया गया।
लेकिन पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है इससे ग्रामीणो में काफी आक्रोश है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराए एवं दोषी व्यक्ति को चिंहित कर कारवाई करें। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में अपराधी माफिया गुंडाराज चल रहा है खुलेआम लोगों की हत्या हो रही है प्रशासन द्वारा अबतक अपराधियों को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करे । गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता मौन नहीं बैठेंगे भाजपा आंदोलन को बाध्य होगी। पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि बच्चे की हत्या जघन्य अपराध है दोषी व्यक्ति को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाया जाए।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है हर तरफ लुट हत्या बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है गांव शहर हर जगह लोग भय में रहने को मजबुर है। गांव में बच्चों की हत्या से पुरे क्षेत्र के लोग दहशत में जीने को मजबुर है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे भाजपा डंडई महामंत्री दिनेश राम सांसद प्रतिनिधि उत्तम देव प्रजापति भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अलख निरंजन प्रसाद पंकज यादव अनिल शाह राजबली यादव सुरेंद्र शाह वीरेंद्र शाह कृष्णा पासवान सत्येंद्र यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play