भवनाथपुर : दसवीं कक्षा की रिजल्ट के बाद से ही छात्रों व अभिभावको में नामाकन को लेकर अफरा तफरी का माहौल हो गया है इसमें अछे मार्क्स वाले बच्चे तो बाहर के कालेजो में नामांकन के लिए परेशान है तो निम्नवर्ग के छात्रों की स्थिति कम मार्कशीट के कारण नामांकन में काफी परेशानी महशुस कर रहे है ।
वहीं भवनाथपुर का इकलौता प्लस टू विद्यालय में प्रतिदिन प्लस टू में नामांकन के लिए स्थानीय छात्र छात्रा व अभिभावकों की भीड़ दिख रही है ।जिसमे वर्तमान में अभी तक जो पल्स टू कक्षा के लिए साइंस व आर्ट्स में कटऑफ मार्क रखा गया है उसमें 60 प्रतिसत अंक वाले छात्रों की स्थिति नामांकन के लिए सनस्य बन गया है ।जिसको लेकर लोंगो में काफी विद्यालय प्रबंधन को लेकर आक्रोश भी है ।
चूँकि साइंस में 170 से 180 सीट है तो आर्ट्स में 200से 250 सीट ही रखा गया ।अब तक आधा सीट दोनों में फूल हो चुके है।वन्ही विद्यालय की वेवस्था की बात करें तो दसवीं व 12वी कक्षा में लगभग 800 छात्रों पर मात्र13 शिक्षको का नियोजन किया गया है जिसमे गणित जैसे विषय के शिक्षक भी नही है ।सभी क्लास के पीजीटी 6व टीजीपी के7 शिक्षक है ।विद्यालय में विगत चार दिनों से विजली खराब रहने के कारण शिक्षक व छात्र इस गर्मी उमस से परेशान है ।जबकि दो माह पूर्व ही विद्यालय में लाखों रु खर्च करके रिपेयरिंग और अन्य कार्य संवेदक द्वारा पूरा किया गया था जिसमे विद्यालय में लगे एक दर्जन फंखे बनने गए थे जो अब तक नही लगाया गया है ।
इस बावत विद्यालय के प्रचार्य अंकित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही हमे प्रभार दिया गया है विद्यालय में जिस प्रकार की वेवस्था हमे दी गई है उस संसाधन से किसी तरह पठन पाठन का कार्य चल रहा है ।
नामांकन के लिए 31 जुलाई तक समय निर्धारित है ।नामांकन के लिए छात्रों को कटऑफ मार्क्स की सूची बोर्ड पर अंकित है वरीयता के अनुसार नामांकन पूर्ण पारदर्षिता से लिया जा रहा है जिसमे सामान्य वर्गके लिए 70 प्रतिसत पिछड़ा के लिए 68 प्रतिसत है अनुसूचित जाति के लिए 65 प्रतिसत है ।इसी प्रकार कला वर्ग के लिए 68, 66, व 63 रखा गया है जिसमे आगामी सप्ताह तक कम होने की संभावना है।नामांकन फिस साइंस में जेनरल व ओबीसी के लिए 855 रु एसटी के 690 रु व कला में 829 व 664 रु रखा गया है ।उन्होंने सभी छात्र व अभिभावकों से अपील किया है कि नामाकन प्रक्रिया के लिए अभी धैर्य रखें समय 31 जुलाई तक बचे है ।