गढ़वा : गढ़वा जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसीएमओ डॉ अरुण कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत नारायण यादव, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह मलेरिया पदाधिकारी दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुखियाऔर बेहतर कार्य करने वाली सहिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ अरुण कुमार ने कहा कि देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से कई देशों को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है जिस तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है वह देश के आर्थिक स्थिति को कमजोर करेगा उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करना काफी आवश्यक है इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तभी जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। परिवार में जनसंख्या पढ़ने से परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है उच्च शिक्षा भी नहीं मिल पाता है ऐसे में आज हर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण पर विचार करनी चाहिए और हर लोगों को आगे आना चाहिए। मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि आज भारत जनसंख्या में सबसे आगे निकला चीन को पीछे छोड़कर आगे निकल गया है ऐसे में भारत पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ेगा और लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगा ऐसे में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण पर विचार करना चाहिए उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की कई उपाय हैं बिना बिना ऑपरेशन के भी लोग जनसंख्या नियंत्रण कर सकते हैं महिला बंध्याकरण, पुरुष बंध्याकरण के अलावे कई तरह के अन्य भी परिवार नियोजन के नियमों का पालन कर जनसंख्या पर रोक लगा सकते हैं।
मौके पर डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने परिवार नियोजन से संबंधित कई तरह की जानकारियां दी।