गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देसी पिस्तौल एवं लोडेड मैगजीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र बाना गांव निवासी सरवर आलम उर्फ बाबू खान बताया गया है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सुचना प्राप्त हुई की गढ़वा थाना गढ़वा थाना के प्राथमिकी अभियुक्त सरवर आलम उर्फ बमड उर्फ बाबू खान अपने घऱ पर आया हुआ है साथ ही दहशत फैलाने के नियत से हथियार लेकर घुम रहे हैं उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देशन मे त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस पदाधिकारी, ससस्त्रबल के जवान एवं टाईगर मोबाईल के प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बाना, गांव सरवर आलम के घर पर पहुँचे तो देखे कि वह पुलिस बल को देखकर घबरा गया एवं भागने का प्रयास करने लगा, इसी दौरान सशस्त्रबल के सक्रियता से सरवर आलम उर्फ बाबू खान को पकड़ लिया गया उन्होंने बताया कि पकड़ाये गये अपराधी का तलाशी के दौरान उसके बायें कमर से एक देशी पिस्टल मैग्जीन के साथ लोडेड बरामद हुआ उन्होंने बताया कि
मैग्जीन निकालने पर मैग्जीन में दो राउण्ड जिंदा कारतूस बरामद हुआ उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को इसके विरूद्ध गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट तथा जान से मारने की कोशिश करने की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी लेकिन सरवर आलम फरार चल रहा था उन्होंने बताया कि छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक हितनारायण महतो, प्रवीण कुमार हवलदार सुरेन्द्र उराँव, टाईगर मोबाईल के जवान एवं अन्य सशसत्र बल शामिल थे।